Site icon Voice Of Truth

“रुपया ठीक चल रहा”-वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा बयान

“रुपया ठीक चल रहा”-वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा बयान

“रुपया ठीक चल रहा”-वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा बयान

दिल्ली: सरकार ने कहा है कि रुपए में गिरावट को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि यह अर्थव्यवस्था के संकेतों के हिसाब से सही चल रहा है और देश की अर्थव्यवस्था सभी मानदंडों पर मजबूती से आगे बढ़ रही है।

Read More: BJP ने आयोग को दी शिकायत : TMC और ममता बनर्जी दे रही धमकी

बैंकों में गोपनीयता महत्वपूर्ण

वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में बैंकों की सूचना देने संबंधी एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा- बैंकों में गोपनीयता महत्वपूर्ण है और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अधिनियम के भी अपने नियम है। उसमें सारी जानकारियों को देने के बारे में विशेष नियम है।

बैंक के वही आंकड़े शेयर किये जा सकते हैं जहां ज़रूरी और जिनकी जरूरत होती है। डाटा सिक्योरिटी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत बैंक सख्त नियमों का पालन करते हैं।

रुपए में गिरावट संबंधी पर जवाब

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रुपए में गिरावट संबंधी सवाल पर कहा- रुपए का गिरना कई बातों पर निर्भर करता है जिसमें विनिर्माण क्षेत्र का विकास तथा अन्य कई क्षेत्रों में जारी विकास प्रक्रिया है। उनका कहना था कि अर्थव्यवस्था के जो संकेत हैं उनके हिसाब से रुपये में तेजी या गिरावट आती है और हमारे यहां अर्थव्यवस्था में विकास में संकेत तेजी से और सही दिशा ने बढ़ रहे हैं।

Read More: पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, सरकार का बड़ा फैसला

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा – रुपए का स्तर ठीक चल रहा है। उनका कहना था कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था ठीक चल रही है और रुपए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के अनुपात में ठीक है। रुपए को वर्तमान माहौल में कमजोर बताना उचित नहीं है।

https://en.wikipedia.org/wiki/Nirmala_Sitharaman

Share
Exit mobile version