Voice Of Truth

वीरता और प्रतिभा को सलाम, राष्ट्रपति ने दिए बाल पुरस्कार

दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पुरस्कार विजेता बच्चों ने अपने परिवारों, समुदायों और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये पुरस्कार देश भर के सभी बच्चों को प्रेरित करेंगे।

18 राज्यों के 20 साहसी बच्चे हुए सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न क्षेत्रों में 18 राज्यों के 20 साहसी बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने शुक्रवार को यहां विज्ञान भवन में एक समारोह में इन बच्चों के उनके असाधारण कार्यों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने पुरस्कार पाने वाले बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कार विजेता बच्चों ने अपने परिवारों, अपने समुदायों और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मान पाने वाले इन बच्चों से देश के अन्य सभी बच्चे प्रेरित होंगे।

Read More: लखनऊ से बोले पीएम: यूपी बना बेहतर कानून-व्यवस्था का मॉडल

राष्ट्रपति ने किया वीर साहिबज़ादों को याद

राष्ट्रपति ने कहा- लगभग 320 वर्ष पूर्व, सिख पंथ के दसवें गुरु और सभी भारतवासियों के लिए पूजनीय गुरु गोबिन्द सिंह जी और उनके चारों बेटों ने सत्य और न्याय के पक्ष में युद्ध और संघर्ष करते हुए बलिदान दिया था। इस दिन हम सब उनके दो सबसे छोटे साहिबज़ादों का स्मरण करते हैं जिनकी वीरता का सम्मान देश-विदेश में किया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- “मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि सभी पुरस्कार विजेता बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिये हैं। वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, नवोचार, विज्ञान तथा तकनीकी, समाज-सेवा और खेल-कूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आपकी असाधारण बाल-प्रतिभा का परिचय प्राप्त हुआ है।”

वीरता और प्रतिभा को सलाम, राष्ट्रपति ने दिए बाल पुरस्कार

Read More: वीर बाल दिवस: पीएम मोदी ने बच्चों-युवाओं को देश का भविष्य बताया

पुरस्कार पाने वाले बच्चों के लिए राष्ट्रपति ने जाहिर की खुशी

https://ndtv.in/india/on-veer-bal-diwas-2025-nation-salutes-these-real-heroes-of-the-future-9975787/amp/1

Share
Exit mobile version