Site icon Voice Of Truth

तलाक वाले कमेंट पर Sonakshi- “पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे, फिर हम..

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा निकाह के दौरान से ही खबरों में बनी हुई हैं। वहीं हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की तलाक की अफवाहें उड़ रही थीं, जिसके बाद नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे थे। जिसके बाद सोनाक्षी ने भी एक यूज़र के कमेंट पर रिप्लाई कर मुंहतोड़ जवाब दिया हैं।

Read More: जहरीले प्रेमी जोड़े ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश

ट्रोलर्स को सोनाक्षी का करारा जवाब

जैसा कि आप सभी जानते है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता रहा हैं कहीं सोनाक्षी को तो कभी उनके पिता शत्रुघन सिन्हा को भी ट्रोल किया गया हैं। मगर अभिनेत्री सोनाक्षी ने हमेशा ही ट्रोलर्स को मुंहतोड़ करारा जवाब दिया हैं।

इसी बीच एक यूज़र ने लिखा कि उनका तलाक उनके बहुत करीब है। वहीं तलाक वाले कमेंट पर Sonakshi Sinha ने करारा जवाब देते हुए कहा – “पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे, फिर हम.. वादा है।” ट्रोलर्स को जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनाक्षी के पिता ने भी किया था बचाव

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी के बाद उनके रिश्ते को लेकर ट्रोलर्स द्वारा बहुत ट्रोल किया गया था। इसके बचाव में अभिनेत्री के पिता शत्रुघ्न सिन्हा आए थे और कहा था कि उनकी बेटी ने कुछ भी गैरकानूनी या असंवैधानिक नहीं किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों का काम है कहना, वो तो कहेंगे ही। इसके अलावा अभिनेत्री के पिता ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि शादी एक निजी फैसला है, इसमें किसी को भी कुछ कहने का अधिकार नहीं है।

Read More: Yogi Biopic: सीएम योगी का पर्दे पर दिखेगा किरदार, अनंत जोशी निभाएंगे लीड रोल

फैंस बोले यही है असली जवाब

वहीं अब सोनाक्षी के इस दमदार जवाब की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा – ऐसे ट्रोलर्स को जवाब देना जरूरी है…हालाकि सोनाक्षी और जहीर लोगों के नेगेटिव कमेंट्स को नजरअंदाज करते हुए अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। 

इसके साथ ही सोनाक्षी अक्सर अपने पति के साथ मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। जहां फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती है… फिलहाल सोनाक्षी के इस जवाब को अब सोशल मीडिया पर वाहवाही मिल रही है। फैंस का कहना है कि ऐसे लोगों को ऐसे ही जवाब दिया जाना चाहिए। 

Share
Exit mobile version