Voice Of Truth

The Voice Of hind का अभियान- “एक पेड़ लगाओ-वातावरण बचाओ” और भेजो सेल्फी

Plant Trees Campaign : पृथ्वी बचाओ अभियान को लेकर देश भर में हर साल की तरह इस साल भी 5 जून 2024 को एक पेड़ लगाओ-वातावरण बचाओ… अभियान की शुरूआत की जा रही है। इस अभियान के तहत हमारे चैनल (The Voice Of Hind) की तरफ से पूरी जानकारी दी जा रही है कि आखिर हमारे जीवन के लिए पेड़ क्यों इतना जरूरी है….

 The Voice Of hind का अभियान- "एक पेड़ लगाओ-वातावरण बचाओ" और सेल्फी भेजो

पेड़ जीवन के लिए क्यों है जरूरी

आईये जानते है कि पेड़ हमारे जीवन के लिए क्यों जरूरी है। बताते चले कि पेड़ इसलिए जरूरी है कि क्योंकि जीव हो या इंसान हर किसी को आक्सीजन प्रदान करता हैं। इसके साथ ही पेड़ पौधे जैसे हम जीवन प्रदान करते है वैसे ही हमारी छोड़ी हुई कार्बन डाइऑक्साइड से पेड़ पौधे को भी जीवन मिलता है इसलिए हम और पेड़-पौधे दोनों एक-दूसरे को पूर्ण बनाते है। अगर मनुष्य और जीव-जन्तु की लाइफ में से पेड़-पौधे ना रहे तो दोनों का जीवन मानों की खत्म ही हो जाएंगा। इस लिए हर मनुष्य को अपना जीवन बचाने के लिएहर साल पेड़-पौधे जरूर लगाने चाहिए, और लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि वो अपने हर जन्मदिन में जीतने साल के है उतने ही पौधे लगाएं और अपने जीवन के सात पर्यावरण को जीवन प्रदान करें।

Read More: इन Summer Outfit से लड़कियों को फैशन के साथ मिलेगा आराम का मजा

पेड़-पौधे से कैसे वातावरण को रखे सुरक्षित

पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए और वातावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़-पौधे लगाना बेहद ही जरूरी होता है क्योंकि है पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़-पौधे ऑक्सीजन रिलीज करते है जिससे मानव स्वस्थ्य रहता है और उसकी जीवन आयु भी बढ़ती है। इसके साथ ही वातावरण को पेड़-पौधे फिल्टर भी करते हैं। जिस कारण वातावरण में चल रही वायु को साफ-सुथरा करता है। मगर आज की जनरेशन बढ़ती गर्मी के साथ घरों में AC तो लगवा लेती है मगर पेड़-पौधे नहीं लगाना चाहती है।

मगर क्या आप यह जानते है कि जब आज आप AC में रह सकते है इसके बाद भी गर्मी नहीं कम हो रही है। क्योंकि AC से निकली गर्मी भी वातावरण में ही फैलती है, वहीं एक तरफ देखें तो 2024 की बढ़ती गर्मी का पारा लगभग 40 से 45 डिग्री तक पहुंच गया है इसका कारण है बस देश भर में पेड़ पौधों की कमी होना। तो सोचिये अगर ऐसी भीषण गर्मी का पारा बढ़ता रहा और उसको कंट्रोल करने के लिए हम सभी ने पेड़ पौधे नहीं लगाएं तो इस संसार में होने वाले प्रकोप के भी हम सब ही जिम्मेदार होंगे।

जानें क्या क्या हो सकता है नुकसान

1- पीने के शुद्ध जल की कमी हो जाएंगी।
2- शुद्ध वातावरण नहीं होगा।
3- आक्सीजन लेवल डाउन हो जाएंगा।
4- पेड़-पौधो की कमी से पहाड़ों की भी कमी हो जाएंगी। 
5- पेड़-पौधो की कमी से आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता हैं।
6- इसी तरह अगर पेड़-पौधे कम हुए तो आपका जीवन भी खत्म हो सकता हैं।

Note:- हम हमारे चैनल (The Voice Of Hind) के माध्यम से आप सभी को पेड़-पौधे के लिए जागरूक कर रहे है क्योंकि हमारा मकसद है कि एक पेड़ लगाओ-वातावरण बचाओ… इससे आप खुद के साथ पूरे देश को भी सुरक्षित रख सकेंगे। इसके साथ ही खुद भी जागरूक हो और लोगों को भी यह आर्टिकल भेंज कर जागरूक करें और हमारे Whatsapp no. (9336693062) में अपनी पेड़ लगाने की फोटों भी शेयर करें जिसें हम अपने आर्टिकल में भी लगाएंगे और शेयर करेंगे।

Share
Exit mobile version