Site icon Voice Of Truth

अयोध्या के साथ उत्तर भारत के इन हिस्सों में मचेगा ठंड का कोहराम

Weather Update: ठंड का कहर उत्तर भारत को छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है, शीतलहर और कोहरे के साथ हाड़कपा देने वाली ठंड का सितम लोगों की जान पर अब बन आया है, ठंड के कहर को देखते हुए मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।


वहीं ठंड को लेकर IMD ने बताया कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी। अयोध्या में हो रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उमड़ी भक्तो की भीड़ को देखते हुए मौसम पर IMD की विशेष नजर है जिसके चलते मौसम से जूड़ी पल पल की खबर आप सभी को मिल रही है। 

आपको बतादें कि ठंड की स्थिति पर नजर डालो तो उत्तर प्रदेश के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी ठंड का जमकर कहर बहप रहा है, वहीं बढ़ते ठंड को लेकर मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश के अलंग-अलग हिस्सों में 6 से 10 डिग्री के बीच रहा हैं।

जानें देश के इन हिस्सों के मौसम का हाल 

Share
Exit mobile version