Voice Of Truth

ट्रंप का दावा: भारत-पाक परमाणु युद्ध टलवाया, करोड़ों की जान बची

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच ‘युद्ध रुकवाने’ का दावा एक बार फिर दोहराते हुए बुधवार को कहा- दोनों देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते थे लेकिन उनके हस्तक्षेप ने ऐसा होने से रोक लिया।

Read More: डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर करने लगे भारत और पीएम मोदी की तारीफ

ट्रंप का दावा: भारत-पाक परमाणु युद्ध टलवाया, करोड़ों की जान बची

ट्रंप ने किया युद्ध रोकने का दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन का एक साल पूरा होने पर व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा- “ये युद्ध रुकने वाले नहीं थे। कंबोडिया और थाईलैंड का युद्ध, कोसोवो और सर्बिया का युद्ध, कॉन्गो और रवांडा का युद्ध। पाकिस्तान और भारत, ये दोनों एक-दूसरे पर हमलावर थे, आठ लड़ाकू विमान गिराये जा चुके थे। मेरे हिसाब से वे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने वाले थे।”

डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध रोकने का दावा करते हुए कहा- “जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ 2025 में अमेरिका दौरे पर थे तब उन्होंने युद्ध रोकने के लिये डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहां थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक करोड़ या शायद उससे भी ज्यादा लोगों की जान बचाई।”

नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर ट्रंप ने कहा

जब डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया गया कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलने से एक आम अमेरिकी नागरिक का जीवन कैसे बेहतर होता, तो उन्होंने एक बार फिर कहा कि सिर्फ भारत-पाक युद्ध रोकने से एक-दो करोड़ लोगों की जान बचायी गयी है।

Read More: मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को किया भेंट, चहक उठे ट्रंप

मैंने करोड़ों लोगों की जान बचायी- ट्रंप

उन्होंने कहा- “अगर आप इनमें से किसी एक युद्ध को देखें तो यहां लाखों लोगों की बात हो रही है, लेकिन जब आप भारत-पाक की बात करते हैं बात एक-दो करोड़ लोगों तक पहुंच जाती है। उससे भी ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी। इसलिये मैंने करोड़ों लोगों की जान बचायी।”

डोनाल्ड ट्रंप के बयान के अलावा व्हाइट हाउस ने एक दस्तावेज़ भी जारी किया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के 365 दिनों की 365 उपलब्धियां लिखी थीं। इसमें ‘भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बहाल करना’ भी एक बिन्दू था।

https://hindi.news18.com/world/america-moneycontrol-exclusive-donald-trump-hails-pm-modi-says-he-is-a-fantastic-man-a-friend-gives-hint-about-trade-deal-10094558.html

Share
Exit mobile version