Voice Of Truth

यूपी बजट निराशाजनक, जनता को राहत नहीं – संजय सिंह

यूपी बजट निराशाजनक, जनता को राहत नहीं – संजय सिंह

Read More: AI कंटेंट पर सरकार सख्त: नए नियम लागू

यूपी बजट निराशाजनक, जनता को राहत नहीं – संजय सिंह
यूपी बजट निराशाजनक, जनता को राहत नहीं – संजय सिंह

लखनऊ : आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को “जनता की उम्मीदों के साथ विश्वासघात” बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाल स्थिति पर कोई ठोस समाधान प्रस्तुत नहीं करता।

बजट में राहत गायब- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा- प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, शिक्षित नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा, लेकिन बजट में स्थायी नौकरियों के सृजन का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है। सिर्फ घोषणाएँ और आंकड़ों का खेल दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने के दावे के बावजूद कृषि क्षेत्र के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं किए गए हैं। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, MSP की गारंटी और सिंचाई सुविधाओं पर सरकार मौन है। यह बजट किसानों के साथ अन्याय है।

Read More: यूपी का 10वां बजट पेश, सुरक्षित नारी, सक्षम युवा पर यूपी बजट

यूपी में शिक्षा-स्वास्थ्य बदहाल- संजय सिंह

स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर भी सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट नहीं है। सरकारी अस्पतालों की हालत खराब है, स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, लेकिन बजट में इन मूलभूत क्षेत्रों को मजबूत करने की ठोस योजना नहीं दिखाई देती। संजय सिंह ने कहा कि महंगाई चरम पर है—बिजली, पानी, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। आम आदमी को राहत देने के लिए कोई सीधी योजना या सब्सिडी का प्रावधान नहीं किया गया।

महंगाई से त्रस्त जनता- संजय सिंह

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। “यूपी की जनता को जुमलों का नहीं, काम का बजट चाहिए। सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर आम आदमी को इस बजट से क्या मिला? अंत में संजय सिंह ने मांग की कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार गारंटी योजना, किसानों के लिए कानूनी MSP, और शिक्षा-स्वास्थ्य में बड़े निवेश की घोषणा करे, तभी प्रदेश का समग्र विकास संभव है।

https://www.amarujala.com/lucknow/up-budget-cm-yogi-said-for-the-first-time-a-cm-got-the-opportunity-to-present-the-tenth-budget-every-secti-2026-02-11

Share
Exit mobile version