Voice Of Truth

यूपी करहल सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया इस्तीफा, अखिलेश ने बताया सपा का लक्ष्य

Uttar Pradesh: यूपी में भरा मतों से समाजवादी पार्टी की जीत के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जूड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बतादें कि सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। वह अब कन्नौज सीट से सांसद रहेंगे।

the voice of hind - यूपी करहल सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया इस्तीफा, अखिलेश ने बताया सपा का लक्ष्य

जानें कौन लड़ेगा करहल सीट से

बताते चले कि करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद अखिलेश यादव अब लोकसभा में कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं करहल से अखिलेश के अलावा फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए सपा विधायक अवधेश प्रसाद ने भी इस्तीफा दे दिया। जैसा कि आप सभी जानते है कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा का प्रदर्शन काफी अच्छा था और उन्हें भारी मतों से जीत भी मिली थी और 37 सीट पर कब्जा भी जमाया था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस्तीफे के बाद उपचुनाव में सपा का प्रत्याशी कौन होगा? तो वहीं सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी से मानें तो तेज प्रताप यादव को करहल सीट से उपचुनाव लड़ाया जा सकता है।

Read More: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी का स्केच जारी, मिलेगा 20 लाख का इनाम

2027 में सपा बनाना चाहती यूपी में सरकार

आपको बतादें कि जीत के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए गए हैं। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सैफई आए तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की दम पर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। संसदीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का है। पार्टी अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर रही है।

जानें कौन है तेज प्रताप यादव

यूपी की करहल सीट से उपचुनाव लड़ने वाले तेूज प्रताप यादव, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। उनकी शादी लालू की बेटी राजलक्ष्मी से हुई है। बतादें कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने कन्नौज विधानसभा सीट से पहले तेज प्रताप यादव को ही टिकट दिया था हालांकि नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव ने खुद इस सीट से पर्चा भरा था। उस समय चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक को हराया था।

Share
Exit mobile version