Voice Of Truth

UP पुलिस भर्ती में 60,244 नियुक्ति पत्र गृहमंत्री ने सौंपा, यूपी हुआ दंगा-मुक्त

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में आयोजित आज यानी की रविवार (15 जून) को 60244 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया। जहां यूपी पुलिस में रिकॉर्ड भर्ती कांस्टेबलों को गृह मंत्री अमित शाह और CM योगी ने 60,244 नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें 12048 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: देखे कुंडली में शुक्र कैसे विपरीत राज योग बनाता

गृहमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

आपको बतादें कि लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। जहां यूपी पुलिस में रिकॉर्ड भर्ती कांस्टेबलों को 60,244 नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को लेकर अमित शाह ने कहा – “आज मेरे सामने बैठे युवाओं के जीवन का सबसे शुभ दिन है। क्योंकि, आज उत्तर प्रदेश के हर जाति, समुदाय और जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले 60 हजार से अधिक युवा भारत के सबसे बड़े पुलिस बल का सक्रिय हिस्सा बनने जा रहे हैं।”

UP पुलिस भर्ती में 60,244 नियुक्ति पत्र गृहमंत्री ने सौंपा, यूपी हुआ दंगा-मुक्त

गृहमंत्री अमित शाह ने डिफेंस एक्सपो मैदान में नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नवचयनित 60244 सिपाहियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

गृहमंत्री ने कांस्टेबल भर्ती कार्यक्रम को किया संबोधित

गृहमंत्री अमित शाह ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा-‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। क्योंकि आज लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल @Uppolice की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित 60244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

शाह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’ का संकल्प सिद्ध हो रहा है। यह विजन को प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्यक्रम है, युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं। इस दौरान 60,244 पुलिस कार्मिकों के नियुक्ति-पत्र वितरण किया गया, इनमें 12048 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

जो हमारी सामाजिक प्रतिबद्धता, सुशासन की सिद्धि और सुरक्षा के संकल्प का एक जीवंत उदाहरण बन रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश के अंदर तीन नए कानून लागू करने के लिए जो कार्य योजना आगे बढ़ाई गई है, आज उसके परिणाम हम सभी के सामने हैं। मैं सभी नौजवान साथियों से कहूंगा- याद रखना…एक नियम है वर्दीधारी फोर्स के लिए, ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, जीवन में उतना ही कम खून बहाने की नौबत आएगी। शाह ने आगे कहा- दंगों का गढ़ माना जाने वाला उत्तर प्रदेश दंगा-मुक्त हो चुका है।

सीएम योगी ने सुरक्षित उत्तर प्रदेश बनाया- शाह

अमित शाह ने कहा- जब वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और योगी जी मुख्यमंत्री बने। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस बल फिर से नई बुलंदियों को हासिल करने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

न खर्ची, न पर्ची…48 लाख एप्लीकेशन में से आप सभी अपनी योग्यता से आए हैं। मैं मानता हूं कि इससे बड़ी उपलब्धि किसी भी शासन के लिए कोई नहीं हो सकती है। हमने आरक्षण की जो व्यवस्था बच्चियों के लिए की, महिलाओं के लिए की, इसका शत-प्रतिशत अनुकरण उत्तर प्रदेश में हुआ है।

सीएम योगी ने की यूपी पुलिस की प्रशंसा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा – वर्दीधारी बलों के लिए एक नियम है- जितना पसीना प्रशिक्षण में बहाओगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा। महाकुंभ में जो भी आया उसने पुलिस के व्यवहार की प्रशंसा की।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने खिलाफ विकृत धारणा को बदलने का काम किया है। आज आप सभी देश के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अपने व्यवहार से जन हितैषी बनिएगा।

Share
Exit mobile version