Voice Of Truth

यूपी पुलिस का अलर्ट- ‘सैयारा’ से ‘स्कैम ना हो जाये यारा’ ❤️ दिल दें, OTP नहीं

Saiyaara Se Savdhaan: फिल्म ‘Saiyaara’ का जलवा सिनेमा घरों में आते ही सभी के दिलों दिमाग में छा गई हैं, इस फिल्म के थिएटर का रिव्यू भी सोशल मीडिया में छाएं हुए है जिसमें लोगों को रोते हुए टूटे दिल आशिक का जख्म इस फिल्म को देखने के बाद फिर से ताजा हो गया हैं। वहीं अब यूपी पुलिस ने भी #SaiyaaraSeSavdhaan होने के लिए पोस्ट जारी किया हैं- ‘सैयारा’ से ‘स्कैम ना हो जाये यारा’…

Read More: सॉल्ट स्क्रब से बॉडी होगी चमकदार, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

यूपी पुलिस का अलर्ट- ‘सैयारा’ से ‘स्कैम ना हो जाये यारा’ दिल दें, OTP नहीं

❤️ दिल दें, OTP नहीं।- यूपी पुलिस

आपको बताते चले कि फिल्म ‘Saiyaara’ देखने के बाद लोगों के हाल को देखते हुए क्रिएटिव अंदाज़ में साइबर ठगी को लेकर पब्लिक को अलर्ट करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया X के जरिए पोस्ट जारी किया जिसमें लिखा- “‘सैयारा’ से ‘स्कैम ना हो जाये यारा’
‘सैयारा’ देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं…
लेकिन असली बेहोशी तब होगी,
जब ‘I love you’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज़’आएगा — और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखाएगा।
इसलिए❤️ दिल दें, OTP नहीं।”

यूपी पुलिस का अलर्ट जारी

बताते चले कि उत्तर प्रदेश पुलिस के पोस्ट के जरिए यह तो साफ हो जाता है कि यह अलर्ट मैसेज पब्लिक को साइबर ठगी से बचाने के लिए किया गया हैं जिससे लोग OTP देकर अपना अकाउंट का बैलेंस ₹0 करने से बचे। यूपी पुलिस का साफ कहना प्यार में किसी को प्यार दें, भरोसा दें, दिल दें, मगर निजी जानकारी और अपना OTP ना शेयर नहीं तो सैयारा साइबर ठग के शिकार हो सकते हैं। इससे साफ है सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।’

Read More: AC पर्यावरण और सेहत दोनों कर रही खराब, जानें कैसे

यूजर कर रहे तारीफ

वहीं अब यूपी पुलिस के इस अनोखे जारी अलर्ट के बाद कई यूजर जमकर तारीफ कर रहे है। ‘उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑनलाइन ठगी के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करने का बेहतरीन प्रचार।’ फिलहाल यूपी पुलिस के इस जारूकता पैदा करने वाले अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है साथ ही सोशल मीडिया पर तारीफें भी बटोर रहा है। इतना ही नहीं खुद “सैयारा” फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने भी इस पोस्ट को साझा किया है।

Share
Exit mobile version