Voice Of Truth

UPESSC PGT Exam फिर से स्थगित, दी गई वेबसाइट से मिलेगी जानकारी

UPESSC PGT Exam Postponed: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से यूपी पीजीटी परीक्षा फिर से स्थगित कर दी गई है। ऐसे में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को और इंतजार करना होगा। फिलहाल ताजा खबर की मानें तो आयोग ने PGT पदों की लिखित परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बतादें कि यह परीक्षा पहले 18 और 19 जून 2025 को आयोजित होनी थी।

Read More: अमेरिका में हो रहा भारतीयों का अपमान, आखिर कब तक खामोश रहेंगे नरेंद्र मोदी?: कांग्रेस

यूपी पीजीटी परीक्षा स्थगित

UPESSC PGT Exam फिर से स्थगित, दी गई वेबसाइट से मिलेगी जानकारी

आपको बतादें कि यूपी पीजीटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है 18 और 19 जून 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा अब स्थगित कर दी गई हैं। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि अब यह परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। बताते चले कि यह फैसला आयोग की बैठक के बाद लिया गया है मगर परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

आयोग की वेबसाइट से मिलेगी जानकारी

वहीं आयोग के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि परीक्षा की नई तिथि की सूचना अभ्यर्थियों को समाचार पत्रों और आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in के माध्यम से जल्द दी जाएगी। वहीं आयोग प्रभारी की मानें तो अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है लेकिन नई परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

Read More: दिल्ली में बुलडोज़र एक्शन पर भड़की AAP, सीएम रेखा पर लगाए कई गंभीर आरोप

बताते चले कि पहले पीजीटी भर्ती परीक्षा 20 व 21 जून 2025 को आयोजित होनी थी लेकिन आयोग ने इसे 18-19 जून को पुनर्निधारित कर दिया था। फिलहाल आयोग ने परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया है।

745 उम्मीदवार है दावेदार

आपको बतादें कि UP PGT परीक्षा के माध्यम से कुल 624 पदों पर 2022 में ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसके लिए 4,64,605 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, ऐसे में एक पद के लिए 745 उम्मीदवार दावेदार हैं बता दें कि यूपी टीजीटी परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई और 22 जुलाई 2025 को प्रस्तावित है।

Share
Exit mobile version