Voice Of Truth

यूपी में फिर बढ़ेगी सर्दी, IMD का कोहरा-शीतलहर अलर्ट

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में फिर सर्दी बढ़ेगी जिसके चलते घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, बताते चले कि यूपी में कुछ दिनों की तेज धूप के बाद एक बार फिर सर्दी अपना असर दिखाने जा रही है। जिसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गंभीर शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

यूपी में फिर बढ़ेगी सर्दी, IMD का कोहरा-शीतलहर अलर्ट

मौसम विभाग का अलर्ट

बतादें कि मौसम में यह बदलाव सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण देखने को मिलेगा। बीते दिनों अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से थी, जिसने अस्थायी रूप से शीतलहर को रोके रखा था। लेकिन अब उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज होने से ठंड में इजाफा होगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा।

यूपी के जिलों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

Read More: महिलाओं की अश्लील तस्वीरों पर Grok Ai घिरा, X को केंद्र का नोटिस

स्कूलों की छुट्टियां खत्म

बताते चले राजधानी लखनऊ में सोमवार से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने अनुकूल मौसम और घने कोहरे की आशंका न होने के चलते स्कूलों की छुट्टियां आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। आदेश के अनुसार सभी कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित होंगे। अभी तक कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं लग रही थीं, लेकिन 12 जनवरी से सभी कक्षाओं के लिए नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

https://ndtv.in/india/cold-wave-in-north-india-meteorological-department-alert-todays-weather-imd-alert-dense-fog-indian-meteorological-department-10730962

Share
Exit mobile version