Voice Of Truth

वैभव सूर्यवंशी के मैच के फैन हुए सुंदर पिचाई, बिहार का लाल बना बड़ा स्टार

Vaibhav Suryavanshi IPL Debut: बिहार से आने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को उनके IPL डेब्यू ने बड़ा स्टार बना दिया है, इस स्टार के अब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी फैन हो गए है और 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। कहा- सुबह उठते ही 8वीं कक्षा के बच्चे को आईपीएल में खेलते हुए देखा!!!! क्या शुरुआत थी!

Read More: ‘एक मंदिर, एक कुआं, एक श्मशान से मिटेगा जातिवाद’- कांग्रेस के आरोप पर मोहन का वार

आपको बतादें कि बिहार से आने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी बीते शनिवार लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू मैच में 20 गेंद में 34 रनों की तूफानी पारी खेली वैभव सूर्यवंशी को उनके IPL डेब्यू ने बड़ा स्टार बना दिया है। वहीं वैभव इसलिए भी सुर्खियों में हैं कि उन्होंने अपने आपीएल करियर की पहली ही गेंद पर सिक्स लगा दिया था, जिसके बाद इस पूरा क्रिकेट जगत इस युवा क्रिकेटर की वाहवाही करते नहीं थक रहा हैं।

वैभव सूर्यवंशी के मैच के फैन हुए सुंदर पिचाई, बिहार का लाल बना बड़ा स्टार

सुंदर पिचाई ने की वैभव की तारीफ

वहीं वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच को देखकर सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वो केवल वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू देखने के लिए जागे थे, उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कहा- एक आठवीं कक्षा के लड़के को IPL में खेलता देखने के लिए उठा, क्या शानदार डेब्यू हुआ… वैभव की तारीफ में पिचाई ने मैच वाली रात इस नौजवान की तारीफ में एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा- कैसे वो इस युवा की बल्लेबाजी को आईपीएल में देखने के लिए आतुर थे। 14 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव ने 20 गेंदों पर 34 रन की पारर खेली जिसमें 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, उन्होंने बेखौफ होकर बल्लेबाजी की।

वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर राजस्थान रॉयल्स को लखनउ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत दिलाई। वैभव को इस मैच में संजू सैमसन की जगह उतारा गया जो चोट की वजह से नहीं खेले।

वैभव के नाम से गूंजा स्टेडियम

बताते चले किजयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में आखिरी गेंद पर एलएसजी ने बाजी मारी। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जैसे ही छक्का जड़ा पूरा स्टेडियम वैभव के नाम से गूंज उठा, वैभव ने आईपीएल की शुरुआत छक्के से की।

उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 2 चौके जड़े, इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 170 का रहा। जिसके बाद बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव को भविष्य का सितारा कहा जा रहा है। जब एडन मारक्रम की गेंद पर ऋषभ पंत ने वैभव को स्टंप आउट किया तो यह युवा भारतीय बल्लेबाज रोने लगा था।

क्रिकेट दिग्गज ने भी की तारीफ

वैभव सूर्यवंशी की चर्चा करते हुए पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा – यह वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता के लिए गौरव का पल होगा। बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Share
Exit mobile version