Site icon Voice Of Truth

पश्चिम एशिया संकट पर Trump- PM Modi की अहम बातचीत

पश्चिम एशिया संकट पर Trump- PM Modi की अहम बातचीत

पश्चिम एशिया संकट पर Trump- PM Modi की अहम बातचीत

दिल्ली: ईरान जंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान पर 28 फरवरी को हुए इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की है। जी हां पश्चिम एशिया संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने होरमुज जलडमरूमध्य सहित इस वैश्विक संकट के सभी पहलुओं पर सार्थक चर्चा की।

Read More: मैं देशवासियों से कहूंगा- हर चुनौती के लिए तैयार रहे- नरेंद्र मोदी

ट्रंप ने की पीएम मोदी से बात

बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा – राष्ट्रपति ट्रंप का फ़ोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। राष्ट्रपति ट्रंप ने उनसे बात की है, भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे, पूरी दुनिया के लिए ज़रूरी है। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

Read More: लोकसभा में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संकट पर जताई चिंता

इस मुद्दे पर हुई दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बात

इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्गियो गोर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा – दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। इस बातचीत की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में दी है। दोनों नेताओं के बीच मध्य-पूर्व की ताजा स्थिति पर चर्चा हुई। इसके अलावा होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने पर भी दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बातचीत हुई है।

उन्होंने कहा,” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें होरमुज़ जलडमरूमध्य को खुला बनाए रखने के महत्व भी बातचीत हुई। “

विदेश मंत्री- अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने भी सोमवार शाम अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात की थी। दोनों ने इस संकट के अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पर भी चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर बात की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया की स्थिति पर वैश्विक नेताओं के साथ निरंतर बातचीत कर रहे हैं।

https://www.aajtak.in/india/news/story/pm-narendra-modi-parliament-speech-on-middle-east-israel-us-iran-war-lpg-strait-of-hormuz-ntc-agkp-dskc-2504431-2026-03-23

Share
Exit mobile version