Voice Of Truth

पार्टी बैठक में बोलीं मायावती: संगठन, रोज़गार व आत्मनिर्भरता पर जोर

पार्टी बैठक में बोलीं मायावती: संगठन, रोज़गार व आत्मनिर्भरता पर जोर

पार्टी बैठक में बोलीं मायावती: संगठन, रोज़गार व आत्मनिर्भरता पर जोर
पार्टी बैठक में बोलीं मायावती: संगठन, रोज़गार व आत्मनिर्भरता पर जोर

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद बहन कु. मायावती जी ने आज यहाँ बी.एस.पी. यूपी स्टेट व ज़िला कमेटी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों की अहम् बैठक में पार्टी संगठन की ज़मीनी और आर्थिक मज़बूती, सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने तथा चुनावी तैयारियों आदि के सम्बंध में दिये गये

Read More: “रुपया ठीक चल रहा”-वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा बयान

पिछले दिशा-निर्देशों पर अमल की विस्तृत समीक्षा करने के बाद प्रगति रिपोर्ट को और बेहतर बनाने पर ज़ोर देते हुये कहा- देश व जनहित के प्रति सरकारी उदासीनता से त्रस्त करोड़ों जनता बी.एस.पी. की ओर काफी उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है तथा पार्टी को उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये पूरी निष्ठा, लगन व मेहनत से कार्य करना जरूरी है तथा इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सरकार के खोखले वादे व जुमलेबाज़ी

बी.एस.पी. यूपी स्टेट कार्यालय 12 माल एवेन्यू में आयोजित इस बैठक में देश की ज्वलन्त समस्याओं के साथ-साथ जनहित एवं जनकल्याण से जुड़ी चुनौतियों का सामना करके जनता को राहत देने के मामले में सरकारों की विफलता से आमजन व उनका जीवन त्रस्त है। खासकर यूपी जैसे गरीब, पिछड़े एवं विशाल राज्य में रोटी रोज़ी के पहले से जटिल समस्या अब और भी विकट रूप धारण कर रही है, जबकि सरकार ज्यादातर मामलों में अभी भी अपने खोखले वादे व जुमलेबाज़ी से ही लोगों की भूख-प्यास, गरीबी व बेरोजगारी आदि को मिटाना चाहती हैं, यह अति-दुखद है।

रसोई गैस, पेट्रोल संकट पर बसपा ने कहा

ख़ासकर अमेरिका-इज़राइल द्वारा ईरान के विरुद्ध युद्ध को लेकर आयी विभिन्न प्रकार की जटिल समस्याओं में भी विशेषतः रसोई गैस, पेट्रोल व पेट्रोलियम पदार्थों आदि के संकट व उसके कारण लगभग सभी प्रकार की वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि आदि का संज्ञान लेते हुये मा. बहनजी ने कहा कि हर प्रकार के वस्तुओं के दाम मनमाने तौर पर बढ़ जाने से गरीब व मेहनतकश समाज का ‘गरीबी में आटा और गीला होने से उनकी परेशानियाँ दिन दोगुणी व रात चौगुणी बढ़ गयी हैं, जिस हाहाकार के समाधान के लिये सरकार को लगातार प्रभावी कदम उठाते रहना जरूरी है, ताकि देश को नोटबंदी तथा कोरोना महामारी जैसा संकट का अभूतपूर्व काल लोगों को फिर से नहीं झेलना पड़े।

पार्टी बैठक में बोलीं मायावती: संगठन, रोज़गार व आत्मनिर्भरता पर जोर

आत्मनिभर्रता को ईमानदारी के साथ बदलना होगा- BSP

कुल मिलकर, ‘आत्मनिभर्रता’ केवल एक लुभावना स्लोगन नहीं बल्कि इसको पूरी तत्परता व ईमानदारी के साथ वास्तविकता में बदलना होगा, जिससे कि खासकर देश की ज़रूरत के साथ-साथ विकास में बाधक इंधन आदि को लेकर हाहाकार को दूर करने के लिये सघन प्रयास ज़रूरी है। देश व जनहित के इस अति-ज़रूरी कार्य के लिये प्रतिपक्ष को भी विश्वास में लेकर सर्वसम्मति से दीर्घकालीन नीति पर कार्य करना आवश्यक है।

Read More: BJP ने आयोग को दी शिकायत : TMC और ममता बनर्जी दे रही धमकी

जिसके अभाव के कारण देश सर्वजन हितैषी गरीब-समर्थक व रोज़गार-युक्त विकास नहीं प्राप्त कर पा रहा है अर्थात् केवल कुछ मुटठी भर सत्ताधारी लोगों के विकास से देश, प्रदेश व व्यापक जनहित कैसे संभव ? इस पर विशेष ध्यान देकर बहुजन हितैषी विकास ज़रूरी है। इसके साथ ही, क्या प्राइवेट सेक्टर पर अत्यधिक आश्रित होकर देश को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, इस पर भी गंभीरता से चिन्तन ज़रूरी है।

पार्टी बैठक में बोलीं मायावती: संगठन, रोज़गार व आत्मनिर्भरता पर जोर

यूपी विधानसभा चुनाव पर निर्देश

जहाँ तक यूपी विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों का मामला है, बहन कु. मायावती जी ने कहा कि आपराधिक तत्त्वों को, दूसरी पार्टियों की तरह, कतई भी प्रश्रय नहीं दिया जाये और साथ ही बी.एस.पी. के अपनी कथनी व करनी में ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की विशिष्ट पहचान रखने वाली पार्टी होने के कारण पार्टी के प्रत्याशियों को शार्टलिस्ट करते समय सर्वसमाज को उचित एवं समुचित प्रतिनिधित्व देने का भी सही से ख्याल रखने का निर्देश दिया।

डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के लिए निर्देश

इसके साथ ही, मा. बहनजी ने, देश में दलित/ बहुजन समाज के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती अगले महीने दिनांक 14 अप्रैल को पूरी मिशनरी भावना के साथ यूपी की राजधानी लखनऊ में इस बार पूरे यू.पी. से अर्थात् पूरे 18 मण्डलों से पार्टी के लोग बी.एस.पी. सरकार द्वारा निर्मित तथा बहुजन अस्मिता की शानदार पहचान ‘बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल’ के मध्य गुम्बद आकार के विशेष पहचान वाले ‘डा. अम्बेडकर स्मारक में परिवार सहित भारी संख्या में पहुँचकर अपने महापुरुष भारतरत्न परम पूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को अपार श्रद्धा-सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्देश दिया।

पार्टी बैठक में बोलीं मायावती: संगठन, रोज़गार व आत्मनिर्भरता पर जोर

14 अप्रैल को वरिष्ठ लोग उपस्थित रहेंगे

जिनकी बदौलत ही बहुजन समाज के लोगों को आत्म-सम्मान व एक वोट के बराबरी वाले हक के साथ जीने का अधिकार संविधान में मिला है जिसके लिये उनका जितना भी एहसान माना जाये वह कम होगा। साथ ही, यह भी बताया कि बी.एस.पी. की रही सरकार द्वारा नोएडा में स्थापित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर, वहाँ मरम्मत का कार्य शुरू होने की वजय से, इस बार पश्चिमी यू.पी. के लोग भी लखनऊ के डा. अम्बेडकर स्मारक पर ही आकर, अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

इसके साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी के लोग आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जंयती जोन स्तर पर आयोजित करेंगे और जिसमें पार्टी के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहेंगे।

जाति और महिला आरक्षण पर बोली

इसके अलावा, देश में जाति के आधार पर सदियों से तोड़े व पछाड़े गये एससी, एसटी व ओबीसी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु संविधान में दिये गये ख़ासकर ‘आरक्षण’ के उनके अधिकार को जिस प्रकार से केन्द्र व राज्य की सरकारें निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने में लगातार लगी हैं।

उसकी तीव्र निन्दा करते हुये मा. बहनजी ने कहा कि ‘बहुजन समाज’ की अपनी सरकार के बिना इस पर सही नीयत व नीति से अमल हो पाना असंभव है। इसी प्रकार, महिला आरक्षण में कमजोर वर्गों की महिलाओं को, इसमें अलग से आरक्षण नहीं दिये जाने से क्या इन वर्गों का अपेक्षित विकास संभव हो पायेगा, यह सोचने वाली बात है। केन्द्र सरकार इस पर ज़रूर ध्यान दे।

https://bahujansamajparty.net

Share
Exit mobile version