क्राइम

दरिंदगी की हदें पार, घाव में डाला मिर्च, चिपका दिये होठ, पढ़ते ही दहल उठेंगा आपका दिल

Madhya Pradesh : रेप, दरिंदगी, दुष्कर्म, जिसे सुनते ही लोगों को रूह कांप जाती है… सोचिये जिसके साथ यह हरकत होती है उस पर क्या बीती होगी यह तो वो पिड़िता अपने शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती है। मध्य प्रदेश से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है बतादे कि यह घटना 23 साल की महिला के साथ हुआ था जिसके साथ एक महीने दरिंदें दुष्कर्मा जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घिनौनी हरकत महिला के साथ उसके पड़ोसी ने ही की थी।

जानें दरिंदे की घिनौनी हरकत  

बतादे कि पड़ोसी की घिनौनी हरकत की बात करें तो दरिंदे ने 23 साल की महिला के साथ पूरे एक महीने तक दुष्कर्म को अंजाम दिया था। बताते चले कि आरोपी चाहता था कि लड़की उससे शादी करे, और उसका मकसद शादी करके लड़की की पैतृक संपत्ति उसके नाम पर कराना था। मगर हैरान करने वाली बात तो यह है कि दरिंदगी की हद तब पार हुई जब दरिंदा युवती को बंधक बनाकर बेल्ट और पाइप से पीटता था और उसके जख्मों पर मिर्च डाल कर उसे तड़पाता था…

Read More : सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग का हुआ खुलासा, पुलिस के हाथ लगे शूटर्स 

हद तो पार  हो गई जब घावों पर मिर्च डलने पर युवती चिल्लाती थी तो वह दरिंदा उसको चुप कराने के लिए युवती के होंठ ग्लू से चिपका दिया था। वहीं रिपोर्ट की माने तो युवती जैसे-तैसे दरिंदे के चंगुल से छुट कर भागने में कामयाब होती है पुलिस स्टेशन पहुंचती हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की जुबानी दरिंदे की कहानी

वहीं महिला ने बताया कि वह अपनी मां के साथ गुना के बाहरी इलाके में एक गांव में रहती है। वहीं खबरों से मिली जानकारी की माने तो पीड़िता ने बताया कि आरोपी जबरन उसके साथ शादी करके उसकी पैतृक संपत्ति के कागजात पर हस्ताक्षर कराकर उसे अपने नाम पर ट्रांसफर कराना चाहता था।

आगे पीड़िता ने कहा- एक महीने पहले, आरोपी उसे अपने घर में खींच ले गया, जहां उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसे बाहर निकलने या किसी से बात करने की इजाजत नहीं थी। मंगलवार की रात, यातना के क्रूर दौर के बाद वह किसी तरह भागने में सफल रही और सुबह लड़खड़ाते हुए कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन पहुंची। 

Read More : जानें क्या हैं लव जिहाद और क्यों लड़कियां बन रही जिहादीयों का शिकार..

जिसके बाद पीड़िता की हालत देखकर पुलिस हैरान रह गई। उसके होंठ गोंद से बंद थे, आंखें सूजी हुई थीं और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा, ‘उस पर रेप समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।’ पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानें कैसे बची लड़की की जान

आपको बतादे कि दरिंदे से जैसे तैसे मंगलवार की रात पीड़िता इतने दर्द को सहने का बाद घटना स्थल से अपनी जान बचा कर उसके घर से भागने में कामयाब सफल रही और रात भर 5 किलोमीटर पैदल चलकर सुबह तक कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन पहुंची। वहीं पीड़िता के स्टेशन पहुंचने पर पुलिस उसकी हालत देखकर हैरान रह गई। 

उसके होंठ ग्लू लगाकर बंद किए गए थे, उसकी आंखें सूजी हुई थीं और उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं पीड़िता की हालत को लेकर पुलिस अधिकारी दिलीप राजोरिया ने खबरों में बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद वह स्थिर है। उन्होंने यह भी कहा कि जब हमला हुआ तो महिला की मां शिवपुरी में थीं।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी को बुधवार रात अवैध रूप से शराब सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 294 (अश्लील भाषा), और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के साथ-साथ उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच के बाद वे अतिरिक्त धाराएं जोड़ेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version