Voice Of Truth

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मधुमक्खी की वजह से गई जान

Sunjay Kapoor Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का यूके में हार्ट अटैक से निधन हो गया। बिजनेसमैन को तब दिल का दौरा पड़ा पोलो खेलते समय वो एक मधुमक्खी निगल गए और उसका डंक उनके गले में लगा।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मधुमक्खी की वजह से गई जान

कंपनी ने दी संजय के निधन की जानकारी

आपको बताते चले कि करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाली प्रमुख कंपनी सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष और गैर-कार्यकारी निदेशक संजय कपूर का कल 53 वर्ष की आयु में इंग्लैंड में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसकी जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में जानकारी देते हुए कहा- “हम अत्यंत दुःख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे अध्यक्ष का इंग्लैंड में निधन हो गया है।”

Read More: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का पीएम ने लिया जायजा, दुर्घटना पर दुख किया व्यक्त

कंपनी ने कहा – “एक दूरदर्शी नेता संजय कपूर ने सोना कॉमस्टार को नवाचार, स्थिरता और उद्देश्य पर आधारित एक वैश्विक गतिशीलता प्रौद्योगिकी कंपनी के रूप में आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जुनून, दूरदर्शिता और उत्कृष्टता के प्रति अथक प्रतिबद्धता ने उन सभी को प्रेरित किया जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला।” कंपनी ने कहा कि अपनी पेशेवर उपलब्धियों से परे कपूर एक समर्पित पिता, कई लोगों के लिए एक मार्गदर्शक और भारत के विनिर्माण और गतिशीलता क्षेत्रों के लिए एक अथक अधिवक्ता थे। उनके नुकसान को पूरे उद्योग और सोना परिवार में गहराई से महसूस किया गया है।

मधुमक्खी की वजह से गई जान

बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में वो पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई। इसके बाद संजय को बेचैनी हुई और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। मधुमक्खी ने उनके गले में डंक मार लिया था जिसके चलते उनकी तकलीफ बढ़ गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह जानकारी खबरों से मिली हैं।

विमान हादसे पर संजय ने जताया था शोक

आपको जानकर हैरान होगी कि संजय कपूर ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया था जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के पोस्ट में लिखा- “अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। #planecrash

संजय कपूर एक दूरदर्शी नेता

इस बीच सोना बी एल डब्लू प्रेसिजन फोर्जिंग लिमिटेड ने बीएसई के नियामक फाइलिंग में भी यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा- “संजय एक दूरदर्शी नेता और दयालु व्यक्ति थे, जिनके मार्गदर्शन ने सोना कॉमस्टार की सफलता को आकार दिया। उनकी दृष्टि, मूल्य और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण ने कंपनी के लिए एक स्थायी विरासत छोड़ी है। सोना कॉमस्टार की ओर से हम उनके परिवार, दोस्तों और उनके उल्लेखनीय जीवन से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम अपने ग्राहकों, व्यापारिक साझेदारों, कर्मचारियों और शेयर धारकों को आश्वस्त करते हैं कि उनकी विरासत का सम्मान करते हुए हमारे संचालन और संभावनाएँ अपरिवर्तित रहेंगी।”

संजय कपूर ने हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ (सी आई आई) के नॉर्दन रीजन के अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाई थीं।

बताते चले कि संजय कपूर ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर से 2003 में शादी की थी, लेकिन 2014 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक हो गया। अब उनके परिवार में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा है।

Share
Exit mobile version