Voice Of Truth

LG ने बदल दी सरकारी कर्मचार‍ियों की ड्यूटी टाइम

Delhi Govt Employees Duty Time Changed: दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में बदलाव दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कर दिया है। यह बदलाव दिल्ली में प्रदूषण का लेवल कम होने के बाद किया गया हैं।

LG ने बदल दी सरकारी कर्मचार‍ियों की ड्यूटी टाइम

दिल्ली में बदला ड्यूटी टाइम

आपको बताते चले कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट के बाद दिल्ली के LG (उपराज्यपाल) विनय कुमार सक्सेना ने ऑफिस की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। जिसके आधार पर दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में बदलाव कर दिया गया है, दिल्ली सरकार के अधिकारी जो पहले 10 बजे से 6:30 बजे तक ड्यूटी करते थे वो अब 9: 30 बजे दफ्तर में पहुंचेंगे और 6 बजे उनकी छुट्टी होगी। वही निगम के अधिकारी जो सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करते थे अब 9 बजे ड्यूटी पर आएंगे और 5:30 बजे उनकी छुट्टी होगी।

बताते चले कि दिल्ली के LG (उपराज्यपाल) विनय कुमार सक्सेना ने यह फैसला प्रदूषण का स्तर कम होने के चलते लिया है, दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में पिछले लंबे वक्त से कमी देखी गई है।

Read More: वैभव सूर्यवंशी के मैच के फैन हुए सुंदर पिचाई, बिहार का लाल बना बड़ा स्टार

सर्दियों का मौसम जानलेवा

गौरतलब है कि दिल्ली LG ने यह फैसला प्रदूषण का स्तर कम होने के चलते लिया है। हालांकि सर्दियों के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है, जब पड़ोसी राज्यों में पराली जलाई जाती है और ठंडी हवा प्रदूषकों को शहर के ऊपर जमा कर देती है। इसके साथ ही वाहनों का धुआं, औद्योगिक कारखाने और निर्माण गतिविधियों से उड़ने वाली धूल भी इस समस्या को और बढ़ाती है। जिसके चलते जहरीली हवा में सांस लेना दिल्ली वासियों के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है, जिससे सांस की बीमारियां, हृदय रोग और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

वहीं अब इस प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार और नागरिक स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उद्योगों पर सख्त नियम लगाए गए हैं और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Share
Exit mobile version