Voice Of Truth

माइक्रोसॉफ्ट का ऐलान Skype हो रहा बंद, Teams पर करें Switch On

Skype is shutting down: Skype वीडियो कॉलिंग ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में घोषणा की है कि Skype को मई 2025 में बंद कर देगा। जो एक युग के समाप्त होने के रूप में देखा जा रहा है।

Read More: Ullu App और एजाज खान पर सख्त कार्रवाई, वीडियों विवाद के बाद बैन की उठी मांग

माइक्रोसॉफ्ट का ऐलान Skype हो रहा बंद, Teams पर करें Switch On

Skype हो रहा बंद

Skype वीडियो कॉलिंग ऐप का इस्तेमाल हो सकता है कभी न कभी आपने जरूर किया होगा। क्योंकि Skype यूजर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा देता है, लेकिन अब यह हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए Microsoft ने अब Skype को 5 मई से पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया हैं। आपको बतादें कि 2003 में लॉन्च होने वाला Skype दुनिया भर में करोड़ों लोगों के लिए संचार का प्रमुख माध्यम बना हुआ था, वहीं बंद करने के निर्णय लिया गया है ताकि वह अपनी संचार सेवाओं को एकजुट कर सके और Microsoft Teams पर फोकस कर सके।

आपको बताते चले कि 2003 में लॉन्च होने वाला Skype को Microsoft ने साल 2011 में खरीदा था और कई सालों तक यह दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म रहा। लेकिन समय के साथ टेक्नोलॉजी और यूजर की जरूरतें बदल गईं, इसी के चलते Microsoft ने अपने नए प्लेटफॉर्म Microsoft Teams पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया और अब वह Skype को रिटायर कर रहा है।

जानें क्यों बंद हो रहा Skype

Skype को बंद करने को लेकर माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया हैं। क्योंकि वह अपने सभी उपभोक्ता को संचार सेवाओं को जोड़ने का हिस्सा है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने Skype उपयोगकर्ताओं से Microsoft Teams पर स्विच करने का आग्रह किया है, जो बेहतर कार्यक्षमता जैसे कैलेंडर इंटीग्रेशन और समुदाय आधारित टूल्स प्रदान करता है। Skype से Teams में संक्रमण बहुत आसान होगा, और सभी संपर्क, संदेश और बातचीत स्वचालित रूप से Teams पर स्थानांतरित हो जाएंगी।

https://support.microsoft.com/en-us/skype/skype-is-retiring-in-may-2025-what-you-need-to-know-2a7d2501-427f-485e-8be0-2068a9f90472

कैसे करें Teams पर स्विच?

https://techcommunity.microsoft.com/blog/microsoftteamsblog/streamline-collaboration-with-the-teams-track-at-the-microsoft-365-community-con/4398446

Skype यूजर्स बहुत ही आसान तरीके से Teams पर स्विच कर सकते हैं। इसके लिए अपने Skype अकाउंट से Microsoft Teams में लॉग इन करना होगा, लॉगिन करते ही आपके कॉन्टैक्ट्स, चैट्स और कॉल हिस्ट्री Teams पर ट्रांसफर हो जाएंगी। इसलिए अब Skype यूजर्स सही समय रहते Microsoft Teams को अपनाकर नई टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाएं।

Read More: भोपाल लव जिहाद केस का आरोपी गिफ्तार, हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, जानें पूरी सच्चाई

नोटिफिकेशन के जरिए Skype देता था अलर्ट

Skype को बंद करने के साथ ही Microsoft ने पेड यूजर्स का भी ध्यान रखा है। इसके लिए नए यूजर्स के लिए Skype क्रेडिट और कॉलिंग प्लान्स की सर्विस पहले ही बंद कर दी गई है। लेकिन अगर किसी यूजर के पास पहले से कोई प्लान एक्टिव है, तो वह प्लान की अगली रिन्यूअल डेट तक Skype का इस्तेमाल कर पाएगा, हालांकि, प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद Skype अकाउंट भी बंद हो जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट किया है कि Skype का उपयोग करने वाले सभी उपयोगकर्ताओं को Teams पर स्विच करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा, और Skype मई 2025 के बाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

https://www.amarujala.com/technology/mobile-apps/microsoft-skype-to-shutdown-farewell-on-may-5-know-why-is-it-shutting-down-2025-05-02?pageId=5

Share
Exit mobile version