Voice Of Truth

Ullu App और एजाज खान पर सख्त कार्रवाई, वीडियों विवाद के बाद बैन की उठी मांग

ULLU TV House Arrest News : एजाज खान खान का रिएलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ इस वक्त विवादों में है बीते दिन सोशल मीडिया पर इसके आपत्तिजनक वीडियों जमकर वायरल हुआ था जिसके बाद ये मुद्दा इतना गर्म हो गया है कि रिएलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ के साथ ही उल्‍लू टीवी की बैन होने की मांग हो रही थी। हालांकि, अब होस्ट एजाज खान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

Read More: पहलगाम हमले के बाद जम्मू बॉर्डर इलाके में तैयारी शुरू, स्कूली बच्चों को दी जा रही बचाव ट्रेनिंग

शो पर बैन की उठी मांग

आपको बतादें कि एजाज खान खान का रिएलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ का वीडियो वायरल होने पर उल्‍लू टीवी की हाउस अरेस्ट वेब सीरीज के एक हालिया एपिसोड के खिलाफ कई दर्शकों ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विरोध दर्ज कराया है, वहीं विरोध जताते हुए लोगों का कहना है कि शो में बिना जरूरत के यौन दृश्य, गंदे और बदतमीजी भरे डायलॉग और महिलाओं को एक वस्तु के रूप में पेश किया गया है।

Read More: NEET UG 2025 परीक्षा को लेकर NTA चौकन्ना, जानें डेट और खास जानकारी

अश्लील वीडियो दिखाने पर कार्रवाई की मांग

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू एप को असभ्य और अश्लील सामग्री को दिखाने के लिए सम्मन किया है। Ullu App के CEO विभु अग्रवाल और संचालक एजाज़ खान को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने 9 मई को पेश होना पड़ेगा। इस विवाद के चलते, शो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है, हालांकि, अभी तक एजाज़ ख़ान या शो के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

https://www.tv9hindi.com/entertainment/ott/ajaz-khan-house-arrest-controversy-stars-who-support-this-show-on-ullu-app-3266503.html

महिला आयोग करेगा सख्त कार्रवाई

इसके साथ ही इसे महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अपमानजनक बताते हुए कैंपेन छेड़ दिया है। वहीं अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा- ये शो की सामग्री की समीक्षा के बाद आयोग जरूरी कदम उठाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा- “हमारे लिए यह बेहद गंभीर मामला है, यदि ‘हाउस अरेस्ट’ में महिलाओं के प्रति किसी भी तरह की अभद्रता या अश्लीलता पाई जाती है, तो राज्य महिला आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।”

https://www.abplive.com/entertainment/ott/ullu-app-removed-ajaz-khan-reality-show-house-arrest-after-public-outrage-2936490

अपर्णा यादव ने याद दिलाया कि इससे पहले भी राज्य महिला आयोग ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने कहा- “उस मामले में हमने न केवल संबंधित यूट्यूबर पर कार्रवाई की थी, बल्कि उसका शो तक रुकवा दिया था, आयोग का दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट है कि किसी भी महिला के प्रति अभद्रता, अश्लीलता या उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” महिला आयोग ने साफ किया है कि अगर शो में महिलाओं की गरिमा के खिलाफ कोई भी तत्व पाया गया, तो आयोग उल्लू ऐप को नोटिस जारी करेगा और जरूरत के मुताबिक प्रसारण रोकने तक की सिफारिश भी कर सकता है।

Read More: पहलगाम हमले के बाद कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज भारत में बैन

Ullu App और एजाज खान पर सख्त कार्रवाई, वीडियों विवाद के बाद बैन की उठी मांग

बैन होना चाहिए उल्लू एप – शिवसेना सांसद

वहीं उल्‍लू टीवी की हाउस अरेस्ट वेब सीरीज के एक हालिया एपिसोड के खिलाफ शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सवाल किया। प्रियंका ने X पर लिखा -इस एप को बैन क्यों नहीं किया जा रहा है, प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा- ‘उन्होंने शो की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘जब 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ब्लॉक किए गए तो फिर उल्लू एप और अल्ट बालाजी एप पर बैन क्यों नहीं लगाया गया।’

शो शुरू होने पर मिली थी शुभकामनाएं

बताते चले कि ये शो शुरू होने पर तो स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी, एक्टर नील नितिन मुकेश, सोनी सूद जैसे सितारों ने शो की शुरुआत के लिए एजाज खान को बेस्ट विशेज देते हुए वीडियो शेयर की थी। फिलहाल ये शो काफी विवादों में घिरा हुआ है, तो जानते हैं कि इस शो को और किन-किन स्टार्स ने सपोर्ट किया था।

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/bareilly-iram-daughter-in-law-of-india-went-back-to-pakistan-local18-ws-l-9214700.html

Share
Exit mobile version