Site icon Voice Of Truth

NDA की भारी जीत पर नीतीश का धन्यवाद संदेश

NDA की भारी जीत पर नीतीश का धन्यवाद संदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली प्रचंड जीत के लिये प्रदेश के लोगों को धन्यवाद दिया है।

Read More: NDA गठबंधन की प्रचंड जीत: बिहार में फिर खिला कमल

भारी बहुमत पर नीतीश ने जताया आभार

नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा- “बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।”

Read More: बिहार चुनाव 2025: कल सुबह 8 बजे से मतगणना की गिनती शुरू

NDA के साथियों को दिया मैसेज

नीतीश कुमार ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। राजग (NDA गठबंधन) ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल की है। इस भारी जीत के लिए राजग (NDA गठबंधन) के सभी साथियों- चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेन्द्र कुशवाहा को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।”

https://ndtv.in/bihar-news/cm-nitish-kumar-thanks-people-for-ndas-victory-in-bihar-assembly-election-2025-pm-modi-bjp-chirag-9636486

Share
Exit mobile version