देश दुनिया

भीषण गर्मी के प्रकोप से बढ़ी इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां, देखें कहां कब तक रहेगा अवकाश

Summer Vacation: देशभर में बढ़ती गर्मी अब लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। भीषण गर्मी, हीटवेव और तपती धूप ने लोगों से परेशान हो रहे है। यह परेशानी बच्चे हो या बुढ़े सभी के लिए बनी हुई है। वहीं भीषण गर्मी के चलते देश के राज्यों की सरकार ने स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियां बढ़ा देने का फैसला लिया हैं।

आपको बतादें कि बढ़ती गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने भी कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं खबरों की मानें तो लू लगने से कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी के चलते कई राज्यों में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के वर्ग एक से आठ कक्षा तक पठन पाठन कार्य को बंद कराने का आदेश दिया है। 

साथ ही सभी कोचिंग संस्थानों को भी बन्द रखने का आदेश दिया है। सभी आंगनबाड़ी सेन्टर भी उक्त अवधि तक बन्द रहेंगे। इस अवधि में अपने कार्यालय कार्य कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं के संचालन की छूट दी हुई है। ऐसा उम्मीद जताई जा रही है कि इन राज्यों में भी स्कूल एक जुलाई को खुलेंगे।

जानें किन राज्यों में बढ़ा अवकाश

बिहार

बतादे कि बिहार के पटना और गया में प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। 18 और 19 जून तक उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने 19 जून तक सभी स्कूल में आठवीं कक्षा तक अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं राज्य की राजधानी के कुछ निजी स्कूलों ने भीषण गर्मी के कारण गर्मी की छुट्टियों को पहले ही 22 जून तक बढ़ा दिया है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। यह छुट्टियां अब बढ़ा कर 25 जून तक कर दिया गया है तब तक बच्चों की क्लासेस नहीं होंगी। यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान देते हुए लिया गया है।

रायपुर और राजनांदगांव

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री C के आसपास रहा। पहले राज्य सरकार ने 22 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की थीं। लेकिन अब भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी गई हैं। अब स्कूल 26 जून को खुलेंगे।

ओडिशा

वहीं भीषण गर्मी के चलते ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने सोमवार को कहा- कलेक्टर जिले में मौजूदा मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला करेंगे। यह फैसला मौसम के आधार पर सार्वजनिक, निजी और राज्य-सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां घोषित करेंगे या कक्षाओं के समय में बदलाव किए जाएंगे।

Read More: NEET Exam को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर उठाएं सवाल, पीएम के मौन पर कसा तंज

दिल्ली

देश के अन्य राज्यों के साथ ही भीषण गर्मी के देखते हुए दिल्ली सरकार ने गर्मी की छुट्टियां पहले ही बढ़ा दी थी, दिल्ली सरकार ने यहां स्कूल 30 जून तक बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही सरकार फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पंजाब और हरियाणा

पंजाब और हरियाणा में भी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने भी यह फैसला भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए समर वेकेशन बढ़ाने का ऐलान पहले ही कर दिया था।

राजस्थान

गर्मी का प्रकोप इतना बढ़ गया कि राजस्थान में भी स्कूलों की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई हैं, साथ ही छुट्टी को लेकर उम्मीद है कि स्कूल 1 जुलाई से खुल सकते हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी के चलते परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। जिसके बाद यूपी में अब स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़कर अब 24 जून तक  कर दी गई है। इसके साथ ही आठवीं कक्षा तक के स्कूल 28 जून तक बंद रहने का आदेश दिया गया हैं। वहीं अब उम्मीद यह लगाई जा रही है कि यूपी में भी अब स्कूल 1 जुलाई को ही खुलेंगे। बताते चले कि यूपी में गर्मी की छुट्टियां 17 जून को खत्म हो रही थीं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version