उत्तर प्रदेश

यूपी में कोहरे-शीतलहर से निपटने को योगी सरकार अलर्ट!

लखनऊ: यूपी में शीतलहर-कोहरे को लेकर हाईवे-एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ेगी। बताते चले कि घने कोहरे और शीतलहर में सड़क हादसे रोकने के लिए योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Read More: नितिन नवीन का आरोप: विपक्ष फैलाना चाहता है अराजकता!

योगी सरकार की तैयारियां शुरू

यूपी में शीतलहर-कोहरे को लेकर हाईवे-एक्सप्रेसवे पर राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के दुर्घटना संभावित स्थानों के पास पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन तैनात रहेंगे। इसके साथ ही रिफ्लेक्टिव चिह्न, कैट्स आई, दिशासूचक बोर्ड और अन्य यातायात संकेतकों की नियमित जांच होगी।

यूपी में कोहरे-शीतलहर से निपटने को योगी सरकार अलर्ट!

सड़क की बॉर्डर और बीच की सफेद पट्टियां साफ और स्पष्ट रखी जाएंगी। धूल से ढकी, मिटी या उखड़ी पट्टियों को तत्काल ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही चौराहों, तिराहों, क्रॉसिंग, मोड़ों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी संकेतक और स्पीड लिमिट बोर्ड दुरुस्त किए जाएंगे।

राहत आयुक्त का निर्देश

अनफिट और जुगाड़ से बने असुरक्षित वाहनों के संचालन पर रोक के लिए परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेंगे। वाहन चालकों को फॉग लाइट और रिफ्लेक्टिव टेप के इस्तेमाल, सुरक्षित दूरी रखने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

घने कोहरे में दृश्यता के अनुसार वाहनों की गति नियंत्रित रखने और जरूरी ट्रैफिक मैनेजमेंट के निर्देश दिए गए हैं। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित जांच और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं।

https://rahat.up.nic.in

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-up-road-safety-yogi-govt-prepares-for-fog-cold-wave-40408123.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version