चुनावदेश दुनिया

लॉरेंस बिश्नोई ने भरा नामांकन पत्र, बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ेगा चुनाव

Lawrence Bishnoi: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी हलचल सामने आ रही है, क्योंकि सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या में विलिपीत लॉरेस विश्नोई की ओर से उनका दल नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से फॉर्म ए और फॉर्म बी लिया है। यह जानकारी खबरों के मुताबिक उत्तर भारतीय विकास सेना के मुखिया सुनील शुक्ला ने देते हुए बताया हैं कि बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए लॉरेंस बिश्नोई की ओर से उनका दल नामांकन पत्र दाखिल करना चाहता है।

बाबा सिद्दीकी की सीट से लॉरेंस ने भरा फार्म

आपको बताते चले कि लॉरेंस बिश्नोई के उनका दल नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला ने आगे यह भी बताया कि “वह फॉर्म पर लॉरेंस बिश्नोई का हस्ताक्षर कराकर चुनाव लड़ने के लिए उसका शपथ पत्र तैयार कराएंगे। उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई मंजूरी देते हैं तो 50 उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी।” आपको जानकर हैरानी होगी कि लॉरेंस बिश्नोई को दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ाने के लिए फॉर्म खरीदा गया है। जानकारी के लिए बताते चले कि लॉरेंस ने ही बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है और उसी के जूड़े लोगों ने ही बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतारा हैं।

बाबा सिद्दीकी का राजनीतिक करियर

आपको बतादें कि बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से बाबा सिद्दीकी ने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। जहां से बाबा सिद्दीकी की हत्या में विलिपित लॉरेंस बिश्नोई ने उनका दल नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। बाबा सिद्दीकी उसी उसी क्षेत्र से विधायक थे।

Read More: BJP का ऐतिहासिक सफर, दिलों पर छाने वाली पार्टी ने किए कई बदलाव

बताते चले कि लॉरेंस बिश्नोई वहीं है जिसने बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 की रात बांद्रा ईस्ट में बेटे के ऑफिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकाने के बाद लगातार चर्चा में है।

जानें महाराष्ट्र में कब है चुनाव

महाराष्ट्र में निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा चुनाव की सभी 288 सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को होंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन जिसमें एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी है और उसका सीधा मुकाबला विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से होगा, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version