आज का राशिफल (19-03-2025): सुख समृद्धि के लिए करें गौ सेवा
सभी अवरोधक को समाप्त कर विजय हासिल करेगा। जातक पीला केशर युक्त खीर का गुरु मंत्र से हवन करें, पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाए।
_ Do cow service for happiness and prosperity (1)_11zon.webp)
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-03-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 19 मार्च 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - बसंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 6 मिनट पर, मास- चैत्र, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि- पंचमी, दिन - बुधवार, नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 50 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक यात्रा करने का अवसर मिलेगा। जातक जलीय पदार्थ का व्यापार करें, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, सफलता मिलेगी हनुमान साठिका का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु गीता का पाठ करें। जातक सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें, धन की वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में जोखिम न उठाएं। जातक के रिश्ते में निकटता आएगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक सर्दी से बचाव करें, हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्ध दे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट चपेट से बचाव करें। जातक कुत्ते को ब्रेड दे, हनुमान मंदिर में पूजन दर्शन करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जातक के सुख साधन के रास्ते बनेंगे, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि जातकों वाले के लिए आज का दिन विचारों में उत्तेजना से बचे। जातक गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को चढ़ाए।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर विजय हासिल करेगा। जातक पीला केशर युक्त खीर का गुरु मंत्र से हवन करें, पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगल ग्रह पराक्रम स्थान में है मुकदमा आदि में विजय प्राप्त होगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नीला पुष्प से शिव पूजन करें। जातक काला तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें, कष्ट का निवारण होगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सर्दी से बचाव करें। जातक सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।