आज का राशिफल (21-01-2025): जातक धर्म परायण होकर रहे प्रगति होगी
किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
_ The person will progress if he remains devoted to (1)_11zon.webp)
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 21-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
Read More: अब आसान होगी बिना रिजर्वेशन की रेलवे यात्रा, 10 नई ट्रेनें शुरू
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 21 जनवरी 2025, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 40 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - सप्तमी दिन में 10 बजकर 58 मिनट तक, दिन -मंगलवार, नक्षत्र - चित्रा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 16 मिनट तक, कन्या राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष का रहेगा। जातक की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे शिव पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक को शिक्षा प्रतियोगिता में कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक की धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक का नौकरी में सुधार होगा, न्याय संगत काम करें, आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बाधाओं से घिरा होगा। जातक की गणेश पूजन दर्शन से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, काले तिल से शिव को अभिषेक करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल एजुकेशन करने वाले लोगों का विकास होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक के आय के साधन मजबूत होगा, जलीय पदार्थ से जुड़े हुए को विशेष लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, पीला केशर युक्त खीर बनाकर हवन करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन की वृद्धि होगी। जातक सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें, सूर्य का पूजन कर हनुमान साठिका का पाठ करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि शुक्र के साथ विलासिता में धन खर्चा होगा। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, तिल का दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आकस्मिक धन का आगमन होगा। जातक को प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।