आज का राशिफल (21-03-2025): स्वास्थ्य में सुधार के लिए करें यह उपाय
तिथि- सप्तमी रात्रि 4 बजकर 25 मिनट तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 1 बजकर 46 मिनट तक, वृश्चिक राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
_ Do this to improve your health (1)_11zon.webp)
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 21-03-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 21 मार्च 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - बसंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 4 मिनट पर, मास- चैत्र, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि- सप्तमी रात्रि 4 बजकर 25 मिनट तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 1 बजकर 46 मिनट तक, वृश्चिक राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सावधान रहें। जातक लड़ाई आदि से बचाव करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रम से प्रगति होगी। जातक को भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, सफेद गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थित से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को भूमि वाहन संबंधी प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल शिक्षा से लाभ होगा। जातक गाय को हरा चारा दे, जन्म स्थान से दूर रह कर सफलता हासिल करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खेल से जुड़े लोग को विशेष लाभ होगा। जातक गुरु गीता का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वगृही शनि ग्रह स्थित से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को यात्रा करने का अवसर मिलेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।