आज का राशिफल (26-02-2025): गाय की सेवा से खुल जाएंगे भाग्य
नौकरी में बदलाव होगा, सावधान होकर कम करें, अधिकारी का सहयोग मिलेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
_ Serving cow will open your luck (1)_11zon.webp)
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 26-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखे ज्योतिष: कुंडली के सातवां भाव सप्तमेश में नौ ग्रहों का फल
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 26 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 27 मिनट पर, मास-फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि- त्रयोदशी दिन में 11 बजकर 9 मिनट तक, दिन - बुधवार, नक्षत्र - श्रवण नक्षत्र शाम 5 बजकर 24 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्म में बदलाव होगा। जातक धर्म परायण होकर रहे, धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव का अभिषेक करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक गणेश पूजन करें, गाय को हरा चारा दे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के नौकरी में बदलाव होगा, सावधान होकर कम करें, अधिकारी का सहयोग मिलेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। जातक काम में सर्च करें, मेडिकल प्रोफेशन में सुधार होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक कुत्ता को ब्रेड दे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, गणेश जी पर दूर्वा से अभिषेक करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा। जातक को माता या महिला सहयोगी से सफलता मिलेगा, सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली भूमि संबंधी मुकदमा में सफलता मिलेगी। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में काम को लेकर तनाव रहेगा। जातक प्रशासन से सहयोग लेकर काम करें, काले तिल से शिव का अभिषेक करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए अचानक परिवर्तन होगा। जातक को बाहर जाने का अवसर मिलेगा, गुरु गीता का पाठ करें, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।