आज का राशिफल (23-02-2025): जातक करें यह उपाय अचानक होगा परिवर्तन
सावधान रहे, सर्दी से बचाव करें, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
_ If the person does this remedy, there will be sud (1)_11zon.webp)
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 23-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 23 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 28 मिनट पर, मास - फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष तिथि दशमी दिन में 1 बजकर 57 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - मूल नक्षत्र शाम 6 बजकर 43 मिनट तक, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, गुरु गीता का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, सर्दी से बचाव करें, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तनाव ग्रस्त जीवन रहेगा जातक पारिवारिक में भी, जातक गणेश जी का पूजन दर्शन करें, दूर्वा से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा सर्दी से बचाव करें। जातक को कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, शिव पूजन से शांति मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गायत्री मंत्र के जाप से शांति मिलेगी। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें, सफलता प्राप्त होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विलासिता पूर्ण जीवन रहेगा। जातक का खर्चा बढ़ेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिवार्चन करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में बिखराव रहेगा। जातक के धन खर्च होगा, स्वास्थ्य के प्रति सीरियस रहे, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, हनुमान साठिका का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुख सम्पन्नता वैभव युक्त जीवन रहेगा। जातक के पारिवारिक में खुशियां मिलेगी, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे, पीला वस्तु का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के आय के नए श्रोत बनेगा, व्यापार में वृद्धि होगी, काले तिल से शिव का अभिषेक करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।