आज का राशिफल (25-02-2025): हनुमान साठिका का करें पाठ खुशियों की होगी भरमार
परिवार में प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
_ Recite Hanuman Sathika and you will be full of (1)_11zon.webp)
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 25-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 25 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 28 मिनट पर, मास-फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि- द्वादशी दिन में 12 बजकर 48 मिनट तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र शाम 6 बजकर 31 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्म में बदलाव होगा। जातक धर्म परायण होकर रहे, परिवार में खुशियां मिलेगी, हनुमान साठिका का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन डाक्टर वर्ग को लाभ मिलेगा। जातक दूर्वा से गणेश पूजन करें, गाय को हरा चारा दे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव जी का तिल के तेल से स्नान कराए, काले वास्तु का दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें, नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रिसर्च करें। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मेडिकल में काम करने वाले को सफलता मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले तिल डालकर जल में पीपल वृक्ष पर चढ़ाए, न्याय संगत काम करें, सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक का जीविका के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा, महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल मुकदमा आदि में विजय हासिल होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव जी को तिल डालकर जल अर्पित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को यात्रा से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।