Voice Of Truth

सत्यम मिश्रा हत्या पर आप का प्रदर्शन- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

आप ने विधानसभा का घेराव, सत्यम मिश्रा हत्या पर हुआ प्रदर्शन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आप पार्टी ने विधानसभा घेराव और प्रदर्शन का ऐलान किया था। जिसके बाद आप के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में हजरतगंज स्थित जीपीओ पर पुलिस फोर्स तैनात हो गई।

Read More: पुणे में इंद्रायणी नदी का ढहा पुल, PM ने लिया हाल, खरगे ने सरकार को घेरा

आप ने किया विधानसभा घेराव

आपको बतादें कि बाराबंकी के सत्यम मिश्रा हत्याकांड को लेकर आप ने आज विधानसभा घेराव कर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर ही प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इकोगार्डन भेजा।

सत्यम मिश्रा हत्या पर आप का प्रदर्शन- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

जानें पार्टी ने किया प्रदर्शन

बताते चले कि सत्यम मिश्रा के परिवार के साथ विधानसभा घेराव का ऐलान किया था, जिसको लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर पोस्ट लेकर प्रदर्शन किया, इसके लिए कार्यकर्ताओं GPO से विधानसभा तक पैदल जाकर प्रदर्शन करने वाले थे मगर विधानसभा जाने के पहले ही पुलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं मिली जानकारी की मानें तो यह प्रदर्शन आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सत्यम मिश्रा हत्याकांड के मामले में गिरफ्तारी न होने के चलते किया हैं।

Read More: पांच दिनों की विदेश यात्रा पर पीएम मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना लगाए कई आरोप

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर बैठक के बाद अखिलेश यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की, बतादें कि अल्पसंख्यक सभा के साथ अखिलेश यादव की बड़ी बैठक थी जिसको लेकर अखिलेश ने कहा अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है हिस्सा है।

सपा ने बीजेपी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा- “मैं धन्यवाद देता हूं अपने संगठन के लोगों का जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि अपनी वोटर लिस्ट को सुधारने का काम करेंगे।” इसके आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा- “सोने का भाव एक लाख से ऊपर चला गया है, यह है भारतीय जनता पार्टी का सबका साथ, सबका विकास। क्या विकसित भारत यही है कि गरीब अपनी बेटी की शादी नहीं करा पा रहा।”

कुम्भ में हुए मौत पर सपा का दावा

जो लोग यह दावा करते थे कि कुंभ में 37 लोगों को जान गई, अब तो वो आंकड़े आ गए हैं कुम्भ में 82 लोगों की मौत हुई थी और अभी भी सच्चाई सामने नहीं है। सरकार ने आंकड़े क्यों छुपा रही है क्या मुआवजा ना देना पड़े इसलिए।”

“आने वाले समय में सेंसस भी होने जा रहा है, हम लोगों को उसके लिए सावधान रहना पड़ेगा क्योंकि पता नहीं कौन से आंकड़े सरकार दे दे।”

भारतीय जनता पार्टी है झूठी

जो लोग ऐसे पवित्र काम में झूठ बोल सकते है वो लोग किसी भी चीज के लिए झूठ बोल सकते है बीजेपी के आंकड़ों पर कोई भरोसा नहीं है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है इन लोगों ने रोजगार नौकरी के सर्टिफिकेट नहीं दिए है ये लोग पड़े लिखे नौजवानों को बेरोजगार बनाने का काम किया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की हर बात झूठी है।” इसके अखिलेश ने कहा- जबतक बिजली सस्ती नहीं होगी तबतक कोई कारखाना नहीं लगेगा।

Share
Exit mobile version