Voice Of Truth

पुणे में इंद्रायणी नदी का ढहा पुल, PM ने लिया हाल, खरगे ने सरकार को घेरा

मुंबई : महाराष्ट्र में पुणे जिले के मावल तहसील अंतर्गत कुंडमाला गांव में रविवार (15 जून, 2025) को एक दर्दनाक हादसे हुआ जिसमें इंद्रायणी नदी पर बने पुल का आधा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया, जिससे उस वक्त पुल पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। बताते चले कि घटना के समय मौके पर भारी भीड़ थी और मिली जानकारी की मानें तो मौतों का आंकड़ा 3 है, जबकि 38 लोगों को अबतक रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं इस दर्दनाक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और वहां के हालात जाना साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक प्रकट किया है।

Read More: UP पुलिस भर्ती में 60,244 नियुक्ति पत्र गृहमंत्री ने सौंपा, यूपी हुआ दंगा-मुक्त

पुणे में इंद्रायणी नदी का ढहा पुल, PM ने लिया हाल, खरगे ने सरकार को घेरा

खरगे ने सरकार पर साधा निशाना

आपको बताते चले कि पुणे में हुए पुल हादसे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ऐसी रोकी जा सकने वाली आपदाएं सत्ता में बैठे लोगों से सार्थक प्रश्न पूछे जाने की मांग करती हैं। वहीं मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर इस घटना में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की गयी है जबकि कई के बहने की आशंका जताई गई है। जिसको रेस्क्यू टीम तलाश रही है साथ ही कई लोगों को बचाया भी गया हैं।

जानें कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी की माने तो यह हादसा दोपहर लगभग 3:40 बजे के करीब हुआ जिसमें पुल का एक हिस्सा टूट गया और पुल पर मौजूद कुछ लोग नीचे मौजूद पत्थरों पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं कई लोग सीधे नदी की तेज धारा में बह गए। ऐसे में नदी में बहाव काफी तेज होने के कारण राहत कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल रेस्क्यू चल रहा हैं। इसके साथ ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोरों को भी राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है।

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: देखे कुंडली में शुक्र कैसे विपरीत राज योग बनाता

बताते चले कि रविवार को छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक कुंडमाला क्षेत्र घूमने आए थे। कुछ लोग उस समय पुल पर खड़े होकर फोटो ले रहे थे और दृश्य का आनंद ले रहे थे, जब पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। यह हादसा अचानक हुआ और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब थी और इसकी शिकायतें प्रशासन तक पहले भी पहुंची थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पीएम मोदी ने फोन कर दिया आश्वासन

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने कहा – फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही फडनवीस ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस पहुंचने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और पुणे जिले में पुल ढहने की घटना के बारे में जानकारी ली और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

माननीय प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को इस राहत अभियान में सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस पहुंचने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और पुणे जिले में पुल ढहने की घटना के बारे में जानकारी ली और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। माननीय प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को इस राहत अभियान में सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस की जरूरी घोषणा

इसी दौरान हादसे को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- “पुणे जिले के तलेगांव के पास इंदौरी में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। मैं उनके प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। मैं इस घटना के संबंध में संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के लगातार संपर्क में हूं। चूंकि कुछ लोग बह गए हैं, इसलिए उनकी तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। मौके पर एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। राहत कार्य तुरंत तेज कर दिया गया है। अब तक 6 लोगों को बचाया गया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखने का आदेश दिया गया है। 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभागीय आयुक्त खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।”

इसके साथ ही “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी।”

Read More: पांच दिनों की विदेश यात्रा पर पीएम मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

मल्लिकार्जुन खरगे ने की जवाबदेही की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा – “पुणे जिले के इंदौरी के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल का गिरना एक बहुत ही दुखद और टालने योग्य त्रासदी है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और मैं नदी की धारा में बह गए पर्यटकों के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी कुशलता की प्रार्थना कर रहा हूं। मैं बचाव दल के अथक समर्पण को सलाम करता हूं जो प्रभावित लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं इस विनाशकारी घटना में घायल हुए कई लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं। इस भारी क्षति पर शोक व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण है कि हम जवाबदेही की मांग करें।

Read More: विमान हादसे में DNA परीक्षण शुरू, खरगे ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सरकार पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा – ऐसी रोकी जा सकने वाली आपदाएं सत्ता में बैठे लोगों से सार्थक प्रश्न पूछे जाने की मांग करती हैं। यह आवश्यक है कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों को कानून की पूरी ताकत के तहत जवाबदेह ठहराया जाए।

अमित शाह ने व्यक्त की संवेदना

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार को पोस्ट कर कहा – पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली। आस-पास तैनात NDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, बचाव अभियान में शामिल हुईं और उल्लेखनीय तत्परता से कई लोगों की जान बचाई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

https://www.amarujala.com/india-news/maharashtra-a-bridge-collapsed-on-the-indrayani-river-near-kundamala-village-many-people-feared-trapped-2025-06-15

Share
Exit mobile version