Voice Of Truth

यूपी सरकार लाखों युवाओं को देने जा रही रोजगार

UP News: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ युवाओं के रोजगार के लिए अहम कदम उठाया है, जिसमें योगी सरकार प्रदेश में 2 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए युवाओं को नौकरी सरकारी विभाग द्वारा ट्रेनिंग देकर निजी कंपनियों में उपलब्ध करवाई जाएगी।

यूपी सरकार लाखों युवाओं को देने जा रही रोजगार

युवाओं के लिए सीएम की पहल

यूपी सरकार ने युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए ऐसी पहल की है, बताते चले कि देश में यूपी एक ऐसा पहला ऐसा राज्य होगा जहां युवाओं को ट्रेनिंग देकर अग्नि सुरक्षा अधिकारियों और अग्नि सुरक्षा कर्मियों के पद पर नौकरी के अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सीएम योगी के निर्देश पर विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है।

यूपी बनेगा देश में रोजगार का पहला राज्य

यूपी में 2 लाख से अधिक युवाओं को योगी सरकार रोजगार उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रही है। इन युवाओं को ट्रेनिंग के बाद प्रदेश भर में मॉल, हॉस्पिटल, स्कूल और बड़े कॉमर्शियल बिल्डिंग में नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। योगी सरकार की यह पहल एक ओर जहां प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी, वहीं दूसरी ओर प्रदेश को अधिक सुरक्षित, सजग और समय रहते आपदा से निपटने में सक्षम बनाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बना जाएगा, जहां युवाओं को फायर फाइटिंग की ट्रेनिंग देकर रोजगार उपलब्ध कराएगी।

Read More: तलाक वाले कमेंट पर Sonakshi- “पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे, फिर हम..

क्या है कार्ययोजना

योगी सरकार ने युवाओं को अग्निसुरक्षा कर्मी पद के योग्य बनाने के लिए मानक और कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। अग्नशमन विभाग इच्छुक युवाओं को एक हफ्ते से लेकर 4 हफ्ते की ट्रेनिंग देगा और ट्रेनिंग पूरी होने पर एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा, ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार महिला-पुरुष की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और वह दसवीं क्लास पास होना चाहिये।

वहीं फायर डिपार्टमेंट की एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि प्रदेश के निजी भवनों में सिक्योरिटी गार्ड की तरह अनिवार्य रूप से फायर सेफ्टी ऑफिसर और फायर सेफ्टी पर्सनल्स को तैनात करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए योग्यता के मानक भी तय कर लिये गये हैं। विभाग द्वारा प्रदेश के इच्छुक युवाओं को एक हफ्ते से लेकर चार हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें विभाग द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

Read More: जहरीले प्रेमी जोड़े ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश

कहां मिलेगी नौकरी जानें योग्यता

निजी भवनों जैसे- मॉल/मल्टीप्लेक्स, 100 या उससे अधिक बेड की क्षमता वाले हॉस्पिटल, 24 मीटर से अधिक ऊंचाई के गैर आवासीय भवन, 45 मीटर से अधिक ऊंचाई के आवासीय भवन, 10,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले औद्योगिक भवनों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

वहीं बात करें योग्यता कि तो विभिन्न श्रेणियों के भवनों के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता और अनुभव प्राप्त महिला-पुरुष, जिसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो, अपने जिले के किसी भी फायर स्टेशन पर हफ्ते के ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाद फायर सेफ्टी ऑफिसर हो सकेगा। इसी प्रकार फायर सेफ्टी पर्सनल के लिए कक्षा–10 पास कोई भी महिला या पुरुष, किसी फायर स्टेशन से 4 हफ्ते ट्रेनिंग करके या फायर अलार्म/फायर वॉलंटियर के रूप में लगातार 2 साल तक रजिस्टर्ड रहकर योगदान देने के बाद फायर सेफ्टी पर्सनल बन सकेगा।

Share
Exit mobile version