देश दुनिया

AAP नेता आए तिहाड़ के बाहर, जनता में फैली खुशी की लहर

नई दिल्‍ली : दिल्ली के सीएम शराब घोटाले के मामले को लेकर हाल ही में तिहाड़ जेल में बंद हुए है, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का तिहाड़ जेल से बाहर हो गए है जिसके साथ ही नेता संजय सिंह का आक्रामक अंदाज भी लोगों को दिखने लगा है। उन्‍होंने केंद्र पर प्रहार करते हुए कहा- कि ये संघर्ष करने का समय है। जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया, अरविन्द केजरीवाल और सत्येंद्र जैन जेल से छूटेंगे।


जेल से आते ही नेता का दिखा आक्रामक अंदाज

बताते चले कि दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संजय सिंह को बीते साल अक्‍टूबर में गिरफ्तार किया गया था। छह महीने जेल में बिताने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्‍हें जमानत प्रदान की। वहीं AAP नेता संजय सिंह ने तिहाड़ जेल से रिहा होने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- “यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है… यह वक्त संघर्ष करने का है… हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।”

संजय सिंह हुए आज़ाद


बतादे कि जैसे ही संजय सिंह जेल से रिहा हुए उसके बाद सबसे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल के घर गए, जहां उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। संजय सिंह को 2 लाख के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती का इंतजाम करने पर दिल्‍ली शराब घोटाले के मामले में रिहा किया गया है। वहीं जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से भी एक ट्वीट किया गया। 


जिसमें लिखा गया- ‘शेर को कितने भी दिन कैद कर लो, शेर कभी भी दहाड़ना नहीं भूलता।  संजय सिंह आज़ाद हुए। जनता में खुशी की लहर। लाखों कार्यकर्ताओं की दुआओं का असर। सच की हुई जीत। बतादे कि संजय सिंह की रिहाई का आदेश मंगलवार को जारी हुआ था, लेकिन उस वक्त औपचारिकताएं पूरी नहीं की जा सकीं, क्योंकि संजय सिंह अस्पताल में भर्ती थे। लिवर से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बुधवार दोपहर 12 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

ED ने नहीं किया था जमानत का विरोध

वहीं जमानत को लेकर 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी जिसमें कोर्ट ने ईडी से सवाल किया था कि क्या संजय सिंह को और ज्यादा दिन जेल में रखने की जरूरत है? साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा था कि ईडी बताए कि वो क्या करना चाहती है, क्योंकि 6 महीने तक जेल में रहने के दौरान संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला हैं, वहीं कोर्ट के इन सवालों को लेकर ईडी की ओर से कह दिया गया था कि उन्हें जमानत पर कोई आपत्ति नहीं है।

जानें सौरभ भारद्वाज ने क्‍या कहा?


संजय सिंह की जमानत पर दिल्ली सरकार मे मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा- “ये समय खुशी मनाने का नहीं है, ये समय संघर्ष करने का है। अभी हमारे तीन बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल के अंदर हैं और जब तक वो नहीं छूटेंगे, हम खुशी नहीं मनाएंगे बल्कि संघर्ष करेंगे. जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।”

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version