राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम!
दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर छात्रों के साथ मारपीट करने और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More: राहुल गांधी पर BJP ने लगाया अराजकता फैलाने का आरोप!
Delhi Police is refusing to register an FIR on the assault of our students. Two young women, Athira from Kerala and Ritu from Rajasthan, along with many others, were beaten by Delhi Police. I have spoken to Kerala Home Minister Ramesh Chennithala and Rajasthan PCC President Govind Singh Dotasra. A Zero FIR has already been registered in Kerala. We will pursue every legal route against the officers responsible, in Kerala, in Rajasthan and in the courts. Brutality by Amit Shah’s Delhi Police will not go unchecked. In 1930, at Dharasana, Sarojini Naidu led unarmed satyagrahis into police lathis. Not one of them raised a hand. The world watched. Police can break bones. They cannot break a satyagraha. India’s youth, especially young women, are fearless, determined and united. They are standing up for our democracy, and I stand with them.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 16, 2026
राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा- केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु सहित कई युवाओं के साथ दिल्ली पुलिस ने मारपीट की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से बात की है। इस संबंध में केरल में जीरो प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
छात्रों के साथ की गई बर्बरता के मामले में दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने से इनकार कर रही है। केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु समेत कई अन्य युवाओं को दिल्ली पुलिस ने पीटा है। हम अमित शाह की दिल्ली पुलिस की इस क्रूरता को ऐसे ही नहीं जाने देंगे। पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, पर सत्याग्रह के हौसले को नहीं। भारत के युवा, खासकर युवतियां निडर, दृढ़ और एकजुट हैं। हम अपने सभी युवा साथियों के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। 📍 दिल्ली
— Congress (@INCIndia) October 16, 2026
पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केरल और राजस्थान में तथा अदालतों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस की बर्बरता को बिना जवाबदेही के नहीं जाने दिया जाएगा। राहुल गांधी ने 1930 में धरासना सत्याग्रह का उदाहरण देते हुए कहा- सरोजिनी नायडू के नेतृत्व में निहत्थे सत्याग्रहियों ने पुलिस की लाठियां सहीं, लेकिन किसी ने हाथ नहीं उठाया।
उन्होंने कहा कि पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, सत्याग्रह नहीं तोड़ सकती। उन्होंने कहा कि देश के युवा, विशेषकर युवतियां, निडर, दृढ़ और एकजुट हैं तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हैं। उन्होंने युवाओं के साथ खड़े रहने की बात कही।
