चुनावदेश दुनिया

बिहार विधानसभा: कांग्रेस के 25 उम्मीदवार मैदान में – बोली अबकी बार बदलाव की सरकार

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों पर है, क्योंकि दो फेज में होने वाली बिहार में वोटिंग की तारीख का भी ऐलान हो गया हैं ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है, इसी बीच कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी हैं।

Read More: बिहार चुनाव से पहले ECI ने किए नए बदलाव, गाइड लाइन जारी

कांग्रेस के 25 उम्मीदवार

बतादें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 25 उम्मीदवारों का लिस्ट जारी कर सकती हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो इस सूची में वे सभी उम्मीदवार शामिल हैं जिनके नाम को लेकर ज्यादा विवाद नहीं था। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में सहयोगियों के बीच माथापच्ची जारी है। वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो सूची में ज्यादा वर्तमान विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। बताते चले कि साल 2020 में कांग्रेस ने 70 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था और पार्टी को 19 सीटों पर जीत मिली थी।

बैठक में शामिल हुए नेता

कांग्रेस की केद्रीय चुनाव समिति की बुधवार दोपहर को यहां वर्चुअल बैठक हुई जिसमें बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई और 25 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये गये। बैठक में पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शकील अहमद, प्रणीति शिंदे, सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा की 243 सीटों के लिए पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। इस चरण में 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे।

Read More: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: बिहार की 75 लाख महिलाओं के हाथों में आत्मनिर्भरता की चाबी

महागठबंधन में कितनी पार्टियां शामिल?

महागठबंधन में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भाकपा (माले) के अलावा हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम और पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा शामिल है। बताते चले कि बिहार में दो फेज में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष का BJP पर वार

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा- विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बीजेपी-जेडीयू के कुशासन का अंत शुरू हो गया है और बिहार बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा-”पिछले 20 साल से बिहार ने अंधकार, भय और भ्रष्टाचार का बोझ झेला है। अब जनता जवाबदेही की शुरुआत करेगी और भ्रष्टाचार, घोटालों का अंत करेगी, जिन्होंने बिहार की रीढ़ तोड़ दी।”

बिहार की बेटियाँ अब चुप नहीं रहेंगी। हर अत्याचार, हर अन्याय और हर अपमान का जवाब इस बार वोट से मिलेगा। पिछले 20 वर्षों से महिलाओं पर हो रहे लगातार अपराधों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। सुरक्षा, सम्मान और न्याय इन तीनों मोर्चों पर इस सरकार ने बिहार की आधी आबादी को निराश किया है।

कांग्रेस पार्टी मानती है कि जब तक महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक समाज में शांति और विकास संभव नहीं है। इसीलिए कांग्रेस का संकल्प है बिहार में INDIA गठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। हर बेटी को समानता और सम्मान के साथ जीने की आज़ादी मिलेगी। अब बिहार बोलेगा …बहुत हुआ अत्याचार, अबकी बार बदलाव की सरकार। जनता उठ खड़ी है और कांग्रेस के साथ मिलकर करेगी अत्याचार की राजनीति का अंत।

https://www.amarujala.com/india-news/bihar-congress-has-finalized-candidates-for-25-seats-2025-10-08

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version