Voice Of Truth

बिहार चुनाव: दिग्गजों के रिश्तेदारों में कई चमके, कईयों के सपने टूटे

पटना: बिहार में इस बार विधानसभा के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं के रिश्तेदार चुनावी समर के अभेद दुर्ग तोड़कर पहली बार सत्ता के सिंहासन पर विराजमान हुए लेकिन कुछ के सपने चूर हो गये।

आपको बतादें कि बिहार विधानसभा चुनाव में कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी विरासत उत्तराधिकारी को सौंपने के लिए दांव-पेच आजमाया। इस बार के चुनाव में कई उम्मीदवार थे, जिनके पिता-माता या रिश्तेदार की बिहार की राजनीति में मजबूत दखल है। कई दिग्गज नेताओं के रिश्तेदार अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सियासी जमीं पर अपना खुद का ‘आशियाना’ बनाने के लिए चुनावी समर में उतरे। इनमें कई दिग्गज नेताओं के रिश्तेदारों का सितारा चमका और वह सत्ता के नए सिकंदर बने, जबकि कुछ के तारे गर्दिश में रह गये।

बिहार चुनाव: दिग्गजों के रिश्तेदारों में कई चमके, कईयों के सपने टूटे

जानें किसकी चमकी किस्मत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के पुत्र त्रिविक्रम सिंह ने औरंगाबाद से, गौराबौराम से निवर्तमान विधायक श्रवर्णा सिंह के पति और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी सुजीत कुमार सिंह ने इसी सीट से चुनाव जीता और पहली बार विधानसभा पहुंचे। पूर्व विधायक राजीव रंजन सिंह के पुत्र राहुल रंजन इस्लामपुर से, पूर्व मंत्री अशोक राम के पुत्र अतिरेक कुमार कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) से, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पुत्र अभिषेक आनंद चेरियाबरियारपुर ,पूर्व मंत्री दिनेश कुशवाहा के पुत्र अजय कुमार मीनापुर सीट से चुनाव जीत कर पहली बार विधानसभा पहुंचे।

Read More: NDA की भारी जीत पर नीतीश का धन्यवाद संदेश

इसी तरह सकरा (सुरक्षित) से निवर्तमान विधायक अशोक कुमार चौधरी के पुत्र आदित्य कुमार इसी सीट से,वारिसनगर से निवर्तमान विधायक अशोक कुमार के पुत्र मांजरीक मृणाल इसी सीट से, पूर्व विधायक स्व. प्रो.आरपी शर्मा के पुत्र कुमार पुष्पंजय बरबीघा से, दिग्गज कांग्रेसी नेता स्वर्गीय सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश कहलगांव से, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के पुत्र समृद्ध वर्मा सिकटा से, पूर्व सांसद दिवंगत ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र नचिकेता मंडल जमालपुर से, पूर्व सांसद अरूण कुमार के पुत्र ऋतुराज कुमार घोसी से, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के भतीजा रोमित कुमार अतरी से, बिहार सरकार में मंत्री संतोष सिंह के भाई आलोक कुमार सिंह दिनारा से और पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन के पुत्र ओसामा शाहाब रघुनाथपुर से चुनाव जीत कर सत्ता के नए सिकंदर बने।

महिला उम्मीदवरों का परचम

जानें किसके चुनावी सपने टूटे

यह तो थी वैसे उम्मीदवारों की बात जो राजनीतिक परिवार से आये और जीत का परचम लहराया वहीं कई ऐसे भी उम्मीदवार भी रहे जिनके सत्ता के नए सिकंदर बनने के सपने चूर हो गये।

Read More: NDA गठबंधन की प्रचंड जीत: बिहार में फिर खिला कमल

कई महिला उम्मीदवार को मिली हार

वहीं इस बार के चुनाव में दिग्गज राजनेताओं की कई महिला उम्मीदवार पहली बार सत्ता पाने के इरादे से समर में उतरी लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी।

https://ndtv.in/india/bihar-assembly-election-results-2025-live-updates-bihar-election-2025-result-bihar-vidhan-sabha-chunav-result-bjp-rdj-jdu-nitish-kumar-tejashwi-yadav-9631919

Share
Exit mobile version