क्राइमटेक्नोलॉजी/ एजुकेशन

साइबर फ्रॉड ने नोएडा के नैनीताल बैंक का सर्वर किया हैक, 16 करोडों से अधिक रुपये किए साफ

उत्तर प्रदेश: यूपी के नोएडा में नैनीताल बैंक का सर्वर हैक करने की खबर सामने आ रही हैं, जिसमें हैकर्स ने 16 करोड़ 1 लाख 83 हजार 261 रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। कर्मचारियों की यह होश उड़ा देने वाली जानकारी बैलेंस शीट का सही मिलान ना हो पाने पर पता चली हैं। यह साइबर अटैक का बड़ा मामला नोएडा के सेक्टर 62 स्थित नैनीताल बैंक लिमिटेड में हुआ हैं। जहां पर हैकरों ने बैंक के आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) चैनल को हैक करके पैसे ट्रांसफर कर लिए हैं।

जानें घटना क्रम की पूरी जानकारी

वहीं बैंक के सर्वर हैक को लेकर मिली जानकारी की मानें तो हैकरों ने ये पैसे 89 बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। फिलहाल इस मामले में साइबर क्राइम थाने में बैंक के आईटी मैनेजर ने मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसे में प्राथमिक जांच में पता चला है कि बैंक के सर्वर को हैक कर पूरी जालसाजी की घटना को अंजाम दिया गया हैं। इसका पता तब चला जब बैंक में बैलेंस शीट का मिलान किया गया।

आरटीजीएस टीम ने जांच में किया खुलासा

जिसमें पुलिस के साथ साझा की गई जानकारी में बताया गया कि जून महीने की बैलेंस शीट का मिलान किया जा रहा था। 18 जून को आरबीआई सेटलमेंट आरटीजीएस खाते की मैचिंग के दौरान बैलेंस सीट में 3 करोड़ 60 लाख 94 हजार 20 रुपये का अंतर पाया गया। इसके बाद आरटीजीएस टीम ने एसएफएमएस सर्वर के साथ सीबीएस (कोर बैंकिंग सिस्टम) में लेनदेन की जांच की।

Read More: आयुष्मान योजना का ऐसे उठा सकते है का लाभ, जानें आयुष्मान कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी

वहीं आरटीजीएस टीम को आंतरिक जांच में लग रहा था कि सिस्टम लाइन में कुछ समस्या है, लेकिन 20 जून को जब आगे की जांच की गई तब पता चला कि जिस बैलेंस शीट में गड़बड़ी मिली है उसमें 85 फीसदी लेनदेन कैश में की गई है। इसके बाद आगे की जांच में पता चला कि कुल 16 करोड़ 1 लाख 83 हजार 261 रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए गए हैं। यह रकम बैंक से 84 बार में अलग अलग खातों में भेजी गई है।

पुलिस के जांच में मिली जानकारी

इसके साथ ही पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि साइबर ठगों ने 89 अलग-अलग खातों में सर्वर को हैक कर रकम ट्रांसफर की है। इसके लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सेक्टर 62 स्थित नैनीताल बैंक के मैनेजर की ओर से एक शिकायत मिली है। जिसमें कहा गया है कि 16 से 20 जून के बीच नैनीताल बैंक का सर्वर हैककर करीब 16-17 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। 

सर्वर हैक करने के साथ बैंक मैनेजर का लॉगइन पासवर्ड भी चुरा लिया गया, जिससे ये बड़ी रकम 84 खातों में ट्रांसफर की गई है। इन बैंक खातों का पता चल गया है। पुलिस ने विशेष जांच दल गठित किया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं एसीपी विवेक रंजन ने बताया कि अभी तक की जांच में 89 खातों में पैसों को ट्रांसफर करने की बात सामने आई है। इसकी जांच अभी जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version