देश दुनिया

दिल्ली में छठ पूजा 7 नवंबर को रहेगी छुट्टी, सीएम आतिशी ने दिया आदेश

Chhath Festival: देश भर में प्रसिद्ध दिवाली के छठे दिन तीन दिनों तक चलने वाला छठ त्यौहार आने वाला हैं। बिहार की भूमि के शुरू हुआ यह त्यौहार अब पूरे देश में छाया हुआ हैं। वहीं दिल्ली में भी इस बार छठ त्यौहार को लेकर बेहद तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए उप राज्यपला वीके सक्सेना ने सीएम आतिशी को भी पत्र लिखा हैं।

सीएम ने छुट्टी का किया ऐलान

बताते चले कि इस बार की छठ पूजी के दिल्ली में छुट्टी का ऐलान हुआ हैं। जिसके लिए उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा हैं। बतादें कि इस पत्र में छठ त्‍योहार पर र‍िस्‍ट्र‍िक्‍टेड हॉल‍िडे को खत्‍म कर द‍िनभर छुट्टी करने के आदेश दिए हैं। ये भी कहा है क‍ि हमें जल्‍द ही इसकी फाइल उपलब्‍ध कराई जाए, वहीं इस पत्र के तुरंत बाद सीएम आत‍िशी ने भी ट्वीट कर छुट्टी घोष‍ित करने का ऐलान किया हैं। बताते चले कि राजधानी दिल्ली में अब तक छठ पूजा रिस्‍ट्र‍िक्‍टेड हॉलिडे की ल‍िस्‍ट में शामिल था।

Read More: भारतीय रेलवे ने त्यौहार के चलाई 250 स्पेशल ट्रेने, देखें ट्रेनों की टाइमिंग

जानें क्या होता है रिस्‍ट्र‍िक्‍टेड हॉल‍िडे

रिस्‍ट्र‍िक्‍टेड हॉल‍िडे जो अभी तक छठ पूजा के लागू होता था जिसे अब हटा कर दिनभर की छुट्टी का आदेश जारी हुआ हैं। तो बतादें कि रिस्‍ट्र‍िक्‍टेड हॉल‍िडे का मतलब विभाग तय करता है उन्हें इस दिन छुट्टी देनी है या नहीं…और अगर देनी है तो पूरे दिन की देनी है या फिर आधे दिन की देनी हैं…वहीं अब 7 नवंबर को पड़ रही छठ पूजा के दिन पब्‍ल‍िक हॉल‍िडे घो‍ष‍ित क‍िया जाए द‍िल्‍ली के उपराज्‍यपाल ने अपने नए आदेश में यह साफ कर द‍िया है।

जानें क्या बोले उपराज्यपाल

इसको लेकर राज्‍यपाल ने लिखा- आस्‍था का महापर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है, ज‍िसमें तीसरा द‍िन काफी महत्‍वपूर्ण होता है, जोकि 07 नवंबर को पड़ने वाला है जिसे छठ पूजा कहते हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को लिखे पत्र में कहा- “कुछ दिनों में हम छठ मना रहे होंगे, आस्था का ये पर्व चार दिन तक मनाया जाता है, जिसमें तीसरा दिन जब अस्तांचल सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है।” इसके आगे लिखा-“इस साल 7 नवंबर को पड़ने वाला ये दिन पहले से ही Restricted अवकाश के रूप में घोषित है, मेरा आग्रह है कि सरकार गुरुवार (7 नवंबर) को पूर्णकालिक अवकाश घोषित करे और इससे संबंधित फाइल शीघ्रातिशीघ्र प्रेषित करे।”

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version