देश दुनिया

शराब घोटाले के आरोपी और रिश्वत के पैसे के रिकॉर्ड से… कोर्ट में ED ने उठाया पर्दा

Arvind Kejriwal Case : शराब घोटाला मामले में Ed के द्वारा अरविंद केजरीवाल को 9 बार समन भेजे जाने के बाद ईडी ने कल 2 घंटे की पूछताछ के बाद रात में दिल्ली सीएम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद केजरीवाल शराब घोटाले के किंगपिन पर ईडी ने केजरीवाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। ईडी ने कहा- विजय नायर कैलाश गहलोत के दिए गए बंगले में रह रहा था। नायर केजरीवाल के लिए काम कर रहा था। वह केजरीवाल का बेहद करीबी है।

कोर्ट में ED के दावे

बतादे कि राउज एवेन्यू कोर्ट में शराब घोटाले मामले की सुनवाई जारी है। वहीं इस सुनवाई के दौरान ईडी ने केजरीवाल को लेकर कई दावे किए हैं। ईडी ने दो लोगों की चैट का हवाला दिया, जिसमें कैश को लेकर बातचीत हो रही है। ईडी ने बताया कि हवाला के जरिए गोवा 45 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। अलग-अलग लोगों को बड़ी धनराशि दी गई। हमने इन लोगों की सीडीआर डिटेल हासिल की है। इनके फोन रिकॉर्ड भी हमारे पास हैं। विजय नायर की एक कंपनी से भी सबूत मिले हैं। चार रूट के जरिए पैसा गोवा ट्रांसफर किया गया।

28 पन्नों की दलीले हुई पेश

बतादे कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 10 दिनों के लिए अपनी कस्टडी में लेने का अनुरोध किया। इस मामले की सुनवाई विशेष सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश कावेरी बवेजर के समक्ष हो रही है। बताते चले कि कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही केजरीवाल की गिरफ्तारी का आधार बताते हुए 28 पन्नों की दलील दी।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल प्रत्यक्ष रूप से आबकारी मामले में शामिल थे। ईडी ने कहा विजय नायर बिचौलिए के तौर पर केजरीवाल और के कविता के लिए काम कर रहा था। विजय मुख्यमंत्री आवास के पास रहता था। वह मीडिया प्रभारी था। ईडी ने कहा कि कविता ने आम आदमी पार्टी को 300 करोड़ रुपये दिए थे।

करोड़ों की रकम का हुआ खुलासा

प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में कई लोगों की चैट का हवाला दिया। ईडी ने बताया कि कई लोगों को भारी भरकम कैश दिया गया। रिश्वत से मिले पैसे कैश में दिए गए थे। ईडी ने आगे कहा कि यह मामला कोई 100 करोड़ का नहीं है बल्कि यह 600 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ईडी ने यह भी कहा कि हमारे पास पुख्ता सबूत हैं इसलिए मनीष सिसोदिया को भी बेल नहीं मिल पा रही है। 45 करोड़ रुपये हवाला के जरिये गोवा में भेजे गए। कोर्ट में ईडी ने आगे कहा – केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। पार्टी के पीछे उनका दिमाग है। ऐसे में वह सभी मामालों के लिए जिम्मेदार हैं। केजरीवाल को कई समन दिए गए लेकिन उन्हें जानबूझकर उसका पालन नहीं किया। घर में तलाशी के समय भी सही तथ्य नहीं बताए इसीलिए उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version