ज्योतिष-धर्म

गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में रत्नों से बढ़ाएं ग्रहों की शक्ति

गुरु शिक्षा: गुरु प्रसाद में आज गुरु ज्ञान का आज का विषय है ब्रह्मांड के गणना की जानकारी देना, ज्योतिष शास्त्र जो वेद का छठा अंग है सौर मंडल में सूर्य के चारों ओर सभी ग्रह भ्रमण करते रहते हैं।

Read More: लाल किला धमाका: कोई अपराधी बख्शा नहीं जाएगा- पीएम मोदी

देखे सूर्य की चाल और अंश

महर्षि परासर ऋषि ने अपनी पुस्तक फलदीपिका में बताया है कि कौन सा ग्रह किस चाल से कितने अंश में रहकर सफर कर रहा है, सूर्य के किरणों के माध्यम से मनुष्य के ऊपर अपना प्रभाव करता है और उसी तरह मनुष्य को फल देता है। ग्रह मंडल में सूर्य राजा होता है अगर उच्च का या स्वगृही मित्र गृही फुल्ल पवार के साथ शासन प्रशासन नेतृत्व क्षमता विकसित से उच्च पद पर आसीन होकर राज करता है।

मंत्र जप से दे सूर्य को पावर

अगर नीच राशि में या शत्रु राशि में कम अंश का होता है तो उसके विपरीत काम करता है, उसके पावर के लिए गायत्री मंत्र का अनुष्ठान करें, जप का लाभ जैसे जल को स्टीम बनाना हो तो 100 डिग्री का तापमान देना पड़ता है उसी तरह अगर मंत्र से ऊर्जा पैदा करनी हो तो 1,25000 मंत्र का जाप करें, निश्चित समय पर प्रकाश ऊर्जा के माध्यम से सूर्य का पावर विकसित होगा और मनुष्य का सोचा हुआ काम बनेगा मनोकामना पूरी होगी।

रत्न से दें सूर्य को पावर- अगर जाप नहीं कर सकते तो सूर्य का रत्न माणिक 5 रति से ऊपर तामा धातु में अनामिका अंगुलि में धारण करें, सूर्य के किरणों के माध्यम से रत्न द्वारा सूर्य की ऊर्जा मनुष्य के अंदर समा जाएगी और उसको मनोवांछित फल देगी।

Read More: धर्मेंद्र ICU में वेंटिलेटर पर, फैंस बोले- जल्दी ठीक हो जाइए धरम पाजी

जानें कैसे दे चंद्रमा को पावर

सौर मंडल का दूसरा ग्रह चंद्रमा जो मन का कारक होता है चंद्रमा का जल तत्व होता है विचारों पर इसका प्रभाव पड़ता है, अगर चंद्रमा उच्च राशि में या स्वगृही मित्र गृही या पूर्ण अंश का होता हैं तो प्रखर, प्रतिभा वान, विचारवान होता है। वहीं अगर नीच का चंद्रमा कम अंश का होता है तो उन्माद डिप्रेशन देता हैं। उसके लिए चंद्रमा का मंत्र जाप करें, शिव का पूजन करें क्योंकि शिव का पूजन से चंद्रमा का पूजन हो जाता है। या सच्ची मोती 6 रति का चांदी में धारण करें।

आपको बतादें कि जप का प्रभाव तब पड़ता है जब मंत्र से ऊर्जा प्राप्त हो 2 बार राम-राम करने से फल नहीं मिलता है। हमारे गुरुदेव ने मंत्र जाप का रिसर्च किया और कर के दिखा दिया मंत्रों में कितनी शक्ति होती हैं, वहीं रत्न का प्रभाव तब मिलता है जब रत्न असली हो ऊर्जा प्रदान करें, नकली से लाभ नहीं मिलता है। इसी तरह गुरु कृपा से यह ज्ञान प्राप्त होता रहेगा, आप तक पहुंचाता रहूंगा।

NOTE: प्रत्येक गुरुवार को गुरु प्रसाद मिलता रहेगा जो जिज्ञासु लोग है उनकी इच्छा पूर्ण होती है। यह जानकारी गुरु के आशीर्वाद से मिलता है आप सभी को देने का प्रयास करता हूं। जिज्ञासु लोग कैरियर की जानकारी और लाइफ चेंज के लिए संपर्क करें। नोएडा-लखनऊ-कानपुर आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ, 9415126330, 6386254344.

the voice of hind

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%81-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%AF_%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BE

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version