उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, बारातियों से भरी बस पर गिरा हाईटेशन तार

Ghazipur : यूपी के गाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है बतादे कि एक भीषण हादसे की सूचना सामने आ रही है, वहीं इस भीषण हादसे में कुछ लोगों के मरने की भी खबर सामने आ रही है, बताते चले कि गाजीपुर में बारातियों से भरी बस पर हाईटेंशन तार गिरने से हादसा हुआ है। यह पूरा मामला मरदह थाना क्षेत्र का है,वहीं हादसे को लेकर अधिकारियों को मौके पर भेजा जा रहा है।

आईये जानते है पूरा मामला

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जिसमें मऊ से बारातियों को लेकर जा रही बस पर हाईटेंशन तार गिर गई। इस दिल दहला देने वाली खबर से पूरा इलाका दहल गया है, वहीं मिली जानकारी की माने तो भरी बम का गोला बन जाने से अब तक 6 लोगों के मरने की सूचना आ रही है। वहीं, पांच लोगों को गंभीर रूप से जिला अस्पताल रेफर किया गया है और आंशिक रूप से घायल पांच लोग का पीएचसी में इलाज चल रहा। इसके साथ हाईटेंशन तार गिरने के कारण इस हादसे में बस में आग लग गई। बस में सफर कर रहे लोग हाईटेंशन तार के झटके से झुलस गए।
आपको बताते चले कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से यात्रियों से भरी बस में आग लग गई वहीं आग की लपटें में आने से बस काफी समय आग की लपेट में जलती रही। वहीं मिली जानकारी की माने तो बस में बस में 50 लोग सवार थे मगर लगने करंट के कारण लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई। जिसके बाद लोगों को बचाने के लिए घटना स्थल के मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है। वहीं मामले की जानकारी सरकार के स्तर पर भी ली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बस में यात्री भरे हुए थे। बस पर तार गिरने के बाद बस में आग लग गई। करंट का प्रवाह रुकने के बाद किसी प्रकार लोग निकले। अचेत लोगों के आग में जलने की भी बात कही जा रही है।

सीएम योगी ने किया ऐलान किया


आपको बतादे कि यूपी गाजीपुर में हुए भीषण बस हादसे को लेकर और 5 लोगों की मौत की खबर आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। दिल दहला देने वाले मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर घायलों को पचास हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। साथ ही निःशुल्क उपचार कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिया कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें। जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा- अधिकारी मौके पर पहुंच कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करें। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए। सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version