खेल

IPL 2024: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, मैच की लिस्ट का हुआ ऐलान, देंखे शेड्यूल

IPL 2024 : आईपीएल का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है, यानि की इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के पहले फेज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च से होगा और पहला मुकाबला CSK और RCB के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टकराएंगी। 
आईपील गवर्निंग काउंसिल ने गुरुवार को पहले 21 मैचों के शेड्यूल की घोषणा की, ये मुकाबले देश के 10 अलग अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। अभी पहले फेज में 17 दिन के शेड्यूल का ऐलान किया गया है जो 7 अप्रैल तक का है। वहीं दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान अब आम चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद किया जाएगा।

यहां पर देखिए IPL 2024 सीजन के पहले फेज का पूरा शेड्यूल

1- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 22 मार्च (चेन्नई)
2- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च (मोहाली)
3- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च (कोलकाता)
4- राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, 24 मार्च (जयपुर)
5- गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च (अहमदाबाद)
6- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च (बेंगलुरु)
7- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, 26 मार्च (चेन्नई)
8- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च (हैदराबाद)
9- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च (जयपुर)
10- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च (बेंगलुरु)
11- लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च (लखनऊ)
12- गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च (अहमदाबाद)
13- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च (विशाखापट्ट्नम)
14- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल (मुंबई)
15- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, 2 अप्रैल (बेंगलुरु)
16- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल (विशाखापट्टनम)
17- गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल (अहमदाबाद)
18- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल (हैदराबाद)
19- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 6 अप्रैल (जयपुर)
20- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल (मुंबई)
21- लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, 7 अप्रैल (लखनऊ)

5-5 के दो ग्रुप में बांटा गया है

दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। फॉर्मेट के अनुसार 10 टीम को 5-5 के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी। हर टीम अपने ग्रुप में अन्य चार टीम से दो बार घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेलेगी। वह दूसरे ग्रुप में चार टीम से एक-एक बार भिड़ेगी जबकि बची हुई दो टीम दो बार एक दूसरे के आमने सामने होगी। आम चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। सिर्फ एक बार 2009 में पूरा आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण स्वदेश और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था।

जानें 10 फ्रेंचाइजी के कप्तानों की लिस्ट

  • ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
  • एमएस धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुआई करेंगे।
  • श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइटराइडर्स की कमान संभालेंगे।
  • वहीं रॉयल चैलेंजर्सब बैंगलोर की कमान फाफ डुप्लेसी के कंधों पर होगी।
  • दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे।
  • पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन होंगे।
  • गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के कंधों पर होगी।
  • लखनऊ सुपर जॉयंट्स की कप्तानी केएल राहुल करेंगे।
  • डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालते दिखेंगे।
  • संजू सैमसन के पास राजस्थान रॉयल्स की कमान होगी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version