ज्योतिष-धर्म

जानें माघ माह की तिथि और विशेष महत्व, आखिर क्यों है इतना पवित्र यह महीना

Magh Mela 2024 : माघ माह जो हिन्दू धर्म के लिए भी बेहद खास होता है, इस बार का माघ मेला प्रयागराज में लग रहा है मगर माघ महीना कब से शुरू होकर कब तक चलेगा यह जानना बेहद ही जरूरी है, आपको बता दे कि माघ महीना 26 जनवरी 2024 से शुरू हो रहा है, और माघ मेला की समाप्त होने की तिथि 24 फरवरी 2024 को माघ पूर्णिमा पर होगी। मगर माघ माह में क्या करना और क्या नहीं यह हर किसी को नहीं पता होता है, क्योंकि आज की जनरेसन भी इस प्रथा में कम रूचि लेती है ऐसे में आज हम आपको बताएंगे माघ महीने का महत्व और इसमें क्या करें इस बारें में…

जानें कब से कब तक लगेगा कुंभ मेला

आपको बतादे कि माघ का मेला प्रयागराज में संगम तट पर लग रहा है जिसका प्रारम्भ इस वर्ष 26 जनवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगा। माघ माह में गंगा स्नान करने का विधान है, गंगा स्नान से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है। मान्यता है कि माघ के कुंम्भ मेले में एक माह तक लोग यहां कल्पवास करते हैं।

माघ माह का हिन्दू धर्म में महत्व दिया गया है, वहीं पंचांग के हिसाब से देखा जाए तो पौष पूर्णिमा के बाद हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना माघ शुरू हो जाएगा… माघ का महीना पहले माध का महीना कहलाता था “माध” अर्थात श्री कृष्ण के एक स्वरूप “माधव” से इसका संबंध है। इस महीने को अत्यंत ही पवित्र माह कहा जाता है। इस माह में स्नान-दान और पूजा पाठ करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

माघ माह का महत्व 

माघ माह के मेले का कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर आयोजन किया जाता है, इस भव्य कुंभ के मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु पवित्र नदियों में भाव भरी डूबकी लगाने आते हैं। वहीं बात करें यूपी की तो हर साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूरे एक महीने तक माघ के मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। यहां संगम के किनारे रेत पर तंबू बनाकर भक्तगण कल्पवास करते हैं।

आइये जानें पवित्र महीना माघ का महत्व। पुराणों के अनुसार माघ का महीना पहले माध का महीना कहलाता था, जो बाद में माघ हो गया। इस माह में सूर्य देव और भगवान विष्णु नारायण की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। माघ में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। अगर ऐसा करना संभव नहीं है तो घर पर ही नहाने वाले पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान कर लें। इस उपाय को करने से भी गंगा स्नान जितना फल मिल सकता है।

माघ माह में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • माघ महीने दान करने के लिए कंबल समेत अन्य गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए
  • माघ में काला तिल, अन्न, वस्त्र और धन का दान फलदायी होता है।
  • माघ मास के दौरान भागवद गीता का पाठ करने से पित्रो को मुक्ति मिलती है।
  • माघ माह में ध्यान दें कि तामसिक भोजन का सेवन करने से बचें, और मांस-मदिरा के सेवन से दूरी बनाकर रखें।
  • माघ महीने में गंगा स्नना और दान करने से पुण्य मिलता है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version