देश दुनिया

लालू यादव ने बीजेपी सरकार गिरने का किया दावा, NDA सरकार को दी चुनौती

Lalu Yadav: आरजेडी RJD मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने RJD पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बताते चले कि बीते दिन शुक्रवार को RJD की 28वें स्थापना दिवस के मौके पर पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वहीं इस कार्यक्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी शामिल हुए और सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने केंद्र सरकार पर एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा- अगस्त माह में केंद्र की मोदी सरकार गिर जाएगी और देश में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी।

मोदी सरकार गिरने का लालू ने किया दावा

आपको बतादें कि RJD की स्थापना दिवस पर बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने कहा दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है, जिस कारण अगस्त तक मोदी सरकार गिर सकती है। इसको देखते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से मेरा कहना है कि वो चुनाव के लिए तैयार रहें क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं।

बतादें कि स्थापना दिवस के दौरान लालू यादव ने तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान लालू के छोटे बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में जेडीयू ने अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया। आरजेडी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने न तो समझौता किया और न ही बीजेपी के सामने घुटने टेके। इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम अब चुनाव लड़ेंगे। अब तेजस्वी यादव आरजेडी का कमान संभालेंगे।

बीजेपी बोली- लालू की ‘मतिभ्रम’

इधर, बीजेपी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा- अस्वस्थ लालू प्रसाद को ‘मतिभ्रम’ हो रहा है। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि हाली में आम चुनाव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास की पुष्टि है। बताते चले कि लालू ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की जब एनडीए के अधिकतर नेता बीजेपी के एक कार्यक्रम में थे। जहां बिहार से नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों को सम्मानित किया जा रहा था।

वहीं लालू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा – लालू ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं। राय ने आगे कहा- ‘लोगों ने मोदी को वोट दिया है, जो अब रिकॉर्ड तीसरी बार सत्ता में हैं। उनके नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में, बिहार में एनडीए विपक्ष को हराना जारी रखेगा।’

जानें RJD को लेकर लालू बोले

इतना ही नहीं आरजेडी के स्थापना दिवस के दौरान लालू यादव ने कहा RJD का जन्म दिल्ली के बिहार भवन में हुआ था। उस वक्त पार्टी का नाम क्या हो? उस पर हम लोग दिमाग लगा रहे थे और फिर बाद में सभी ने आरजेडी नाम का सुझाव दिया। हमारी पार्टी ने भी कई पीएम बनाए हैं। कई लोगों को समर्थन दिया। दिल्ली की सरकार बिल्कुल कमजोर है। हो सकता है कार्यकाल पूरा न कर पाए,  सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से मेरा कहना है कि वो चुनाव के लिए तैयार रहें क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं।

तेजस्वी ने एनडीए सरकार को दी चुनौती

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहे- लोग कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार है। लगभग 20 दिनों के अंदर एक दर्जन से अधिक पुल गिर चुके हैं, रेल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, बिहार में अपराध चरम सीमा पर है, पेपर लीक हो रहा है, लेकिन डबल इंजन सरकार के लोग इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

वहीं जब कुछ बोलते हैं तो बीजेपी कहती हैं कि सब तेजस्वी ने किया है। मैं मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेताओं को चुनौती देता हूं कि जो-जो पुल गिरे हैं उनकी स्वीकृति, टेंडर, शिलान्यास, उद्घाटन की तिथि जारी कर दें सब दूध का दूध और पानी हो जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version