उत्तर प्रदेशक्राइम

लेखपाल बनते ही पत्नी ने पति को ठुकराया, युवक ने लगाई यूपी सीएम से न्याय की गुहार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के रास्ते पर एक युवती निकल पड़ी जिसने अपने पैर मजबूत होते ही पति को धोखा दिया हैं। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य एसडीएम का प्रकरण तो आप सभी को याद ही होगा जिसने अफसर बनने के बाद अपने पति को धोखा दिया था,ऐसा ही एक और मामला आज झांसी से आया है। जहां दो साल पहले हुई शादी को ऋचा लेखपाल बनने के बाद अपने रिश्ते को अवैध बताते हुए पति नीरज को छोड़कर चली गई। जिसके गुहार पति नीरज ने डीएम को पत्र लिखकर लगाई हैं और मदद की मांग की हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

यह मामला झांसी का हैं जहां पेशे से कारपेंटर का काम करने वाले युवक ने प्रेम विवाह किया था, और उसका दावा है कि उसने बेहद मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी को खूब पढ़ाया- लिखाया जिससे की वो अपने पैरो पर मजबूती से खड़ी हो सकें वहीं कुछ समय पहले जब उसकी पत्नी की सरकारी नौकरी लग गयी, तो पत्नी ने उसका साथ छोड़ दिया। इतनी ही नहीं पति को झटका तब लगा जब पत्नी उसके साथ हुई  शादी होने की बात से ही मुकर गई है। वहीं इस घटना क्रम से परेशान पति ने न्याय की गुहार लगाई हैं।

Read More: UP में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर सख्त हिदायत, इन जिलों के शिक्षकों के रुके वेतन

पत्नी ने शादी से किया इंकार

वहीं पत्नी के लिए और न्याय की गुहार लगाते हुए पति पुलिस से लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है,लेकिन उसे न्याय नहीं मिला हैं। जब बुधवार को पत्नी को लेखपाल के पद के लिए नियुक्ति पत्र मिल रहा था तो उसे खोजने के लिए वह गया हुआ था, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा।वहीं जब इस बारे में लड़की से फोन पर बात की गई तो उसने कैमरे के सामने आने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी कोई शादी नहीं हुई है।

नीरज विश्वकर्मा की कहानी उसकी मुंह जुबानी

नीरज विश्वकर्मा ने प्रेमिका से शादी की और उसे पढ़ाया और पत्नी ने उसे ठुकराया…वहीं शादी के लिए पत्नि द्वारा इंकार किये जाने पर झांसी के रहने वाला नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि वह कारपेंटर के तौर पर काम करता है।दो साल पहले उसकी शादी ऋचा से हुई थी। दोनों ने ओरछा स्थित रामराजा मंदिर में शादी की थी। गवाही के तौर पर उसके पास सबूत में शादी की फोटो और वीडियो भी हैं। इसके साथ ही पति ने बताया की पत्नी ऋचा ने पढ़ने की इच्छा जाहिर की, तो युवक ने पत्नी को खूब पढ़ाया-लिखाया।अब जब वह लेखपाल बन गई है, तो नीरज का साथ छोड़ दिया है साथ ही हमारी शादी को भी झुठलाया हैं।

डीएम से पति ने लगाई गुहार

वहीं डीएम से पति ने गुहार लगाते हुए बताया कि 18 जनवरी से पत्नी अचानक घर से गायब हो गई थी, 2024 के जनवरी माह में ऋचा का यूपी में लेखपाल पद पर चयन हो गया। जिसके बाद वह काफी समय से उसे ढूंढ रहा था जिसका फैमली कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा हैं। वहीं आज जानकारी मिली कि कलेक्ट्रेट में नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। तो पति अपनी पत्नी को खोजता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन तब तक पत्नी अपना जॉइनिंग लेटर लेकर जा चुकी थी।जिसके बाद पत्नी ने उसे अपना पति मानने से इंकार कर दिया है जिसके बाद अब परेशान पति नीरज ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ,अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

शादीशुदा होने की बात पर ऋचा का जवाब

ऋचा का कहना है कि यह गलत है हमारी कोई शादी नहीं हुई है,उसने फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। वहां पर दिखाने के लिये कि हमारी शादी हो चुकी है। फर्जी फोटो बनवा कर धमकी देता था कि आपकी फोटो डाल देंगे ओर बदनाम करेंगे। तो उसके कहने पर उसका कहना मानते थे, बहुत गंदा लड़का था और दारू पी कर मारता था। एक बार बीच सड़क पर मारा था सबके सामने। हम उसके घर पर नहीं रहे। मैने कई बार कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी सर ने उसे समझाया था,वह मान ही नहीं रहा है। वह पूरी तरह ब्लैकमेल कर रहा है, बदनाम करना चाहता है। जो दस्तावेज हैं वह फर्जी है।वह वकील से पैसा देकर बनवाये है। जो फोटो है वह धोखे से बनवाई हैं, उसे हम जानते हैं हम कुछ दिन रिलेशन में रहे हैं। इसलिए वह ब्लैकमेल कर रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version