चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में कांग्रेस-सपा में गठबंधन, 16 से 18 सीटों पर कांग्रेस लड़ सकती है चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर जमकर तैयारियां हो रही है, वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गंठबंधन को लेकर जो भी अड़चने थी वो अब बात बन गई है, क्योंकि दोनों पार्टियों में गठबंधन के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है। वहीं आज शाम तक सीट शेयरिंग का ऐलान भी हो गया है। 

सपा अध्यक्ष ने किया गठबंधन को लकेर बात साफ

आपको बतादे कि सपा और कांग्रेस के संबंध को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- हमारे बीच कोई विवाद नहीं है, गठबंधन होगा। जल्द ही सारी चीजें साफ हो जाएंगी। बाकी चीजें तो पुरानी हो गई हैं, अंत भला तो सब भला। बतादे कि यूपी में कांग्रेस-सपा में गठबंधन, 16 से 18 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ सकती है। जिसमें अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, महाराजगंज, देवरिया, सीतापुर से कांग्रेस प्रत्याशी उतरेंगे।
वहीं कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी पूर्वांचल की बलिया लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए चाहती है। चुनाव को लेकर सूत्रों की माने तो सूत्रो ने कहा कि बलिया लोकसभा सीट को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। उन्होंने बताया कि सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को 16-18 सीटें मिल सकती हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘सपा नेतृत्व की ओर से वाराणसी, अमरोहा, झांसी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और कुछ अन्य सीट कांग्रेस को दिए जाने पर सहमति जताई गई है, कांग्रेस श्रावस्ती लोकसभा सीट चाहती है, लेकिन अभी सहमति नहीं बनी है।’’

कुछ सीट को लेकर हो सकती है अदला-बदली 

वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता ने बताया कि दोनों पार्टियों के बीच कुछ सीट को लेकर अदला-बदली की बात हो रही है, वहीं संभावना यह भी है कि सीट बंटवारे को लेकर बात बन जाएगी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version