उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कांग्रेसजनों ने मनाई गांधी, शास्त्री और पासी की जयंती, गोष्ठी में गूंजे महान विचार

लखनऊ: स्वतंत्रता संग्राम के नायक, धर्मनिरपेक्षता, सद्भाव व अहिंसा के प्रखर प्रणेता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी भारत में हरित क्रांति के जनक, महान सपूत पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, सांसद रहे मसूरिया दीन पासी जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मंत्री राज बहादुर जी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें उक्त महान विभूतियों व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा हुई। संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह जी ने किया।

Read More: रूस ने ठुकराई भारत की अपील : पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट को भेजेगा इंजन

मनाई गई गांधी, शास्त्री और पासी की जयंती

गोष्ठी के प्रारंभ से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दीन पासी जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री राजबहादुर सिंह जी ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपित महात्मा गांधी जी सत्य अहिंसा के उपासक थे। उन्होंने पूरे विश्व को सिखाया कि बडे़ से बड़ा संघर्ष भी बिना हिंसा के लड़ा जा सकता है। उनका जीवन सादगी, त्याग और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने समाज में व्याप्त अस्पृश्यता, जातिवाद और भेदभाव के विरूद्ध संघर्ष कर समाज सुधार का मार्ग प्रशस्त किया। आज की पीढ़ी और खासकर कांग्रेसजनों को गांधी को पढ़ना ही नहीं बल्कि अपने जीवन में उनका अनुसरण भी करना चाहिए।

संगोष्ठी में गूंजे महान विचार

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ0 सी0पी0 राय जी पूर्व मंत्री ने कहा- गांधी जी का व्यक्तित्व सत्य और अहिंसा के अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रहते हुए संघर्ष किया और अपने जीवनकाल में असफलताओं से कभी विचलित नहीं हुए। मोहनदास से गांधी तक का सफर आसान नहीं था। सत्य अहिंसा की दृढ़ता के साथ भारतवर्ष नहीं समूचे विश्व में पूजे जाने वाले महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व न पिछली दो शताब्दी में पैदा हुआ और न आगे पैदा होने की सम्भावना ही दिखती है। आज की पीढ़ी को कांग्रेसजनों को गांधी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

Read More: Alert! कफ सिरप से जा रही बच्चों की जान हो जाएं सावधान

उन्होंने कहा कि समूचा विश्व एवं भारत देश महात्मा गांधी का 156 वीं जयंती मना रहा है।वहीं प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संदेश देने के बजाय गांधी जी की हत्या में संदिग्ध भूमिका रखने वाली आरएसएस के कसीदे पढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस व्यवहार पर कांग्रेस अपनी घोर आपत्ति दर्ज करती है। हमें तय करना है कि विचारों की इस लड़ाई में गांधी के विचारों की जीत होगी या गोडसे और आरएसएस की।

जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

आयोजित संगोष्ठी में पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय एवं प्रो0 विनोद चन्द्रा, अनीस अंसारी एवं श्रीप्रकाश मिश्रा पूर्व आईएएस, सभाजीत यादव पूर्व न्यायाधीश ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के व्यक्तित्व और नैतिक व्यवहार और संस्मरणों को विस्तार से कांग्रेसजनों को बताया।

आयोजित संगोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्ययक्षगण अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, कै0 वंशीधर मिश्रा, अरशी रजा, विकास श्रीवास्तव, अनस रहमान, रवीन्द्र पटेल, दयानंद दुसाध, आस्था तिवारी, आलोक सिंह रैकवार, मसूद अहमद, नितांत सिंह नितिन, अभिमन्यु विश्वकर्मा, सैयद  नकी रजा, डॉ0 आलोक कुमार त्रिपाठी, शाहिद अली, सच्चिदानंद नाथ, राम प्रताप त्रिपाठी, मोहम्मद कबीर, मोहम्मद फैजान, अयूब सिद्दीकी, सुरेश पाल, सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, एवं मसूरिया दीन पासी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।

https://www.amarujala.com/video/himachal-pradesh/sirmour/video-mahatma-gandhi-and-lal-bahadur-shastri-were-honored-on-their-birth-anniversary-in-hamirpur-2025-10-02

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version