उत्तर प्रदेश

लखनऊ: नगर निगम जोन-8 और जोन-4 में मंदिरों की विशेष सफाई अभियान

लखनऊ: नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर मंदिरों की साफ-सफाई को लेकर चल रहे विशेष अभियान में रविवार को जोन-8 और जोन-4 की टीमों ने उल्लेखनीय काम किया।

जोन-8 – जलकल और सफाई टीम का सराहनीय कार्य

जोन-8 में अधिशासी अभियंता जलकल सचिन यादव और सफाई निरीक्षक सुमित मिश्रा ने मंदिर परिसरों में खुद मौजूद रहकर सफाई कार्य की निगरानी की। उनकी देखरेख में पूरी टीम ने मंदिर प्रांगण से कूड़ा, मलबा और पूजा सामग्री हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की। स्थानीय लोगों ने इस मुहिम को सराहते हुए कहा कि नगर निगम की ऐसी सक्रियता त्योहारों से पहले बड़ा सकारात्मक संदेश देती है।

Read More: आठ साल पुरानी सड़क 16 फीट गड्ढे में तब्दील, पार्षद ने दी अधिकारियों को चेतावनी

जोन-4 – खड़गापुर वार्ड, कामाख्या मंदिर पर विशेष सफाई

जोन-4 में RI विशाल श्रीवास्तव और लायन सिक्योरिटी की टीम ने मोर्चा संभाला। टीम में वंश सिंह ने खड़गापुर वार्ड स्थित कामाख्या मंदिर के प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई कराई। यहां भी पूजन सामग्री और गंदगी को हटाकर मंदिर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रूप दिया गया।

Read More: डॉ. सीपी राय का बड़ा बयान: पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए

लोगों ने की सराहना

इस संयुक्त अभियान से साफ दिख रहा है कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ आदेशों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर काम कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता से लेकर सफाई निरीक्षक और सुरक्षा टीम तक, सभी के सामूहिक प्रयास ने मंदिरों में साफ-सुथरा वातावरण बनाकर आने वाले त्योहारों के लिए अच्छा माहौल तैयार किया। यह साफ है कि जब अधिकारी और कर्मचारी खुद जिम्मेदारी लेकर काम करते हैं तो नतीजे जनता के सामने साफ नजर आते हैं।

https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/lucknow/news/lucknow-navoday-vidyalaya-alumni-meet-veterans-gathered-judges-ias-along-with-others-shared-their-experiences-lots-gathered-from-round-the-corner-135978490.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version