मनोरंजन/फोटोगैलरी

मोनालिसा को मिली पहली फिल्म, ‘The Diary of Manipur’ में करेंगी लीड रोल

Film ‘The Diary of Manipur’: महाकुंभ में माला बेचने वाली ब्यूटी गर्ल मोनालिसा जिसे वायरल गर्ल के नाम से बेहद ही जल्दी फैमस हो गई थी। वहीं मोनालिसा फेमस इतनी हुई कि उसकी छलक अब फिल्म में देखने को भी मिलेगी। क्योंकि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने हाल ही में मोनालिसा को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन कर लिया है। इसके बाद फिल्म में मोनालिसा बतौर लीड एक आर्मी मैन की बेटी के रोल में नजर आएंगी।

मोनालिसा करेंगी लीड़ रोल

आपको बता दें कि महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी सादगी और आंखों की खूबसूरती ने सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। वहीं चर्चें में उठी मोनालिसा को अब फिल्म का ऑफर भी मिला हैं उन्हें फिल्म में साइन कर लिया गया हैं। जिसके बाद मोनालिसा अब ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। बताते चले कि फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी और इसे अक्टूबर में रिलीज करने की प्लानिंग है।

फिल्म की जानकारी

बताते चले कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की कहानी मणिपुर हिंसा के बीच एक लव स्टोरी और बेटी के स्ट्रगल को दिखाती है। ये फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी है जिसकी शूटिंग फरवरी में शुरू हो जाएगी। वहीं फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद अक्टूबर तक में लगाई जा रही है।

वहीं फिल्म को लेकर फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया कि मोनालिसा हमारे लिए चैलेंजिंग है। इसके साथ ही डायरेक्टर ने कहा – ‘फिल्म को लेकर रिसर्च चल रही है। इसकी शूटिंग मणिपुर, लंदन और दिल्ली में होगी। मार्च या अप्रैल में मोनालिसा की शूटिंग शुरू हो सकती है। लेकिन उसके पहले हमारी टीम उसे बेसिक चीजें सिखाएंगी।’

इसके साथ ही फिल्म बनाने में स्ट्रगल को लेकर बात करते हुए सनोज ने कहा- ‘मोनालिसा को सामने लाना हमारे लिए हमारे लिए बहुत चैलेंजिंग है, लेकिन हम इसे कर दिखाएंगे। इसके साथ मैं खुद को तैयार कर रहा हूं। मेरे घरवाले भी कभी नहीं सोचते थे कि मैं फिल्में बनाऊंगा लेकिन मैं काम कर रहा हूं।’

अपनी सादगी से मोनालिसा ने जीता दिल

देश में बढ़ती अश्लीलता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘देश में जिस तरह अश्लीलता बढ़ रही है, इसके बीच एक लड़की अपनी सादगी से रातों रात प्रसिद्ध हो जाती है। मुझे उसकी सादगी अच्छी लगी इसलिए मैंने उसे यह प्लेटफॉर्म दिया। मोनालिसा ने यह प्रूफ कर दिया है कि खास बनने के लिए आउट ऑफ वे जाने की जरूरत नहीं है।’

Read More: आज का राशिफल (30-01-2025): गाय की सेवा से परिवार में मिलेगी खुशियां

मोनालिसा के पिता से मिले डायरेक्टर

बंजारा समुदाय की मोनालिसा की सादगी पर फिदा सनोज ने कहा- ‘मैं प्रयागराज में मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले से मिला और उसे फिल्म में काम दिलाने की बात कही थी। कुछ दिन बाद पता चला कि वे लोग महेश्वर लौट आए हैं। मैंने उनके परिवार के साथ करीब तीन घंटे का समय बिताया। मैं इस लड़की को देश-दुनिया में दिखाना चाहता हूं। मैं उसका कल्चर अच्छे मुकाम पर ले जाना चाहता हूं। मैं बंजारा समुदाय के सपने को लॉन्च करने जा रहा हूं।’

मोनालिसा के साथ अमित राव करेंगे डेब्यू

फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से अमित राव इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं, जो रंगमंच की दुनिया में एक बड़ा नाम है। इस फिल्म का निर्माण सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है, जिसमें राइटर, डायरेक्टर और प्रोडूसर खुद सनोज मिश्रा हैं। सह-निर्माताओं में यामीन खान, जावेद देवरिया वाले, धीरेंद्र ठाकुर और संजय कुमार शामिल हैं, जबकि प्रचार की जिम्मेदारी संजय भूषण पटियाला संभाल रहे हैं। फिल्म में अमित राव के साथ योग शिक्षिका मानसी गुलाटी और भजन सम्राट अनूप जलोटा भी नजर आएंगे। सनोज मिश्रा इससे पहले ‘काशी टू कश्मीर’, ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’, ‘रॉक बैंड पार्टी’, ‘राम जन्मभूमि’ और ‘गांधीगिरी’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version